Advertisement

Parineeti के भाई Shivang ने किया Raghav का चोपड़ा फैमिली में स्वागत, जीजा के लिए लिखा खास पोस्ट

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) के छोटे भाई शिवांग चोपड़ा(Shivang Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और जीजा राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का स्वागत किया है.

Latest News
Parineeti के भाई Shivang ने किया Raghav का चोपड़ा फैमिली में स्वागत, जीजा के लिए लिखा खास पोस्ट

Parineeti Chopra Raghav Chadha, and shivang chopra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में इंटीमेट शादी कर ली है. दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों पर कपल के परिवार वाले, दोस्त और फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच परिणीति के भाई शिवांग(Shivang chopra) ने अपने जीजा राघव चड्ढा का फैमिली में वेलकम किया है. 

दरअसल, परिणीति के छोटे भाई शिवांग पेशे से एक डॉक्टर हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में शिवांग ने अपनी बहन परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.  उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- कुछ चीजें बिल्कुल सही लगती हैं. कुछ लोगों को बस सही लगती हैं. कुछ फीलिंग्स बिल्कुल खूबसूरत होती हैं. कुछ पल सिर्फ खूबसूरत होते हैं. चोपड़ा और चड्ढा के लिए, ये सब बहुत खूबसूरत था. परिवार में आपका स्वागत है जीज. राघव चड्ढा चोपड़ा परिवार के पागलपन में आपका स्वागत है. परिणीति चोपड़ा आपने इस खूबसूरत यंग वाइबी दोस्त के बगल में एक शानदार दुल्हन बनाई है, प्लूटो और बैक दोनों को प्यार.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने आखिर क्यों अटेंड नहीं की Parineeti-Raghav की शादी? मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह  

परिणीति-राघव ने शेयर की फोटोज

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आज शेयर की थीं. इस दौरान कैप्शन में लिखा था- नाश्ते की टेबल पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया था. इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने के लिए सौभाग्य मिला. एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे. हमारा साथ हमेशा के लिए अब शुरू होता है. 

ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Marriage: शादी के बाद परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के रिश्ते कैसे होंगे? जानिए क्या कहता है अंक ज्योतिष

इन मेहमानों ने की परिणीति-राघव की शादी में शिरकत

परिणीति और राघव की शादी के जश्न में कई नामी लोग शामिल हुए थे. इस दौरान एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड और एक्स टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शिव सेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाबी सिंगर नवराज सिंह भी पहुंचे थे. हालांकि इस बीच प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हुई हैं. लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा परिवार के साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement