Advertisement

Parineeti Chopra के बर्थडे पर पति Raghav Chadha ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, खास अंदाज में दी बधाई

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) के जन्मदिन पर उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

Latest News
Parineeti Chopra के बर्थडे पर पति Raghav Chadha ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, खास अंदाज में दी बधाई

Raghav Chadha Parineeti Chopra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. परिणीति का कल यानी की 22 अक्टूबर को जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें तमाम बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी थी. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने भी बेहद खास अंदाज में विश किया था. वहीं, उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने भी उन्हें बेहद अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं और इस मौके पर उन्होंने अपनी और परिणीति की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं.

दरअसल, राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में राघव और परिणीति छतरी लिए एक सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में परिणीति ने अपने हाथ में स्टीकर पकड़ा हुआ है, जिसपर लिखा है रिजर्व. वहीं, अन्य तस्वीरें भी कुछ ऐसी ही हैं, जिसमें परिणीति और राघव एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर बहन प्रियंका हुईं एक्साइटेड, खास अंदाज में किया विश

राघव ने लिखा खास मैसेज

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राघव ने अपने कैप्शन में लिखा- तुमने एक सुपरस्टार की तरह मेरी लाइफ को लाइट अप कर दिया है. पारू, आपकी बस एक स्माइल मेरी अस्त व्यस्त लाइफ को भी बेहतरीन बना सकती है. आप मेरी दुनिया में बहुत सारी खुशियां लाए हो. इस खास दिन पर मैं उस बेस्ट वुमेन के बर्थडे का जश्न मनाना चाहता हूं जो आप हैं. इन तस्वीरों में हंसी और बेस्ट मोमेंट हैं, जैसे कि हमारे पहले साल के ये खूबसूरत पल है. हैप्पी बर्थडे वाइफ.

ये भी पढ़ें- इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी Parineeti, कैसे बनी इश्कजादे की जोया? YRF ने यूं बदल दी जिंदगी

परिणीति ने यूं किया रिएक्ट

वहीं, इस पोस्ट पर परिणीति ने बेहद खूबसूरती से जवाब दिया है. उन्होंने लिखा- आप पर वापस, आप अमेजिंग अमेजिंग इंसान है. वहीं, इस पोस्ट पर तमाम फैंस ने भी परिणीति को बधाई दी है. एक यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारा है, गॉड ब्लेस यू दोनों को. वहीं, अन्य ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मिसेज चड्ढा. 

परिणीति राघव की शादी रही चर्चा में

आपको बता दें कि एक्ट्रेस का जन्मदिन 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था. एक्ट्रेस 22 तारीख को 35 साल की हो गई हैं. वहीं, बीते महीने 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी की है. दोनों को लोगों का खूब प्यार मिला है. इसके साथ ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई हैं. काम को लेकर बात की जाए तो हाल ही में परिणीति फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आई थीं, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई है. फिल्म में लीड रोल में उनके साथ अक्षय कुमार थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement