बॉलीवुड
Paresh Rawal ने हाल ही में एक इंटरव्यू में Hera Pheri में निभाए गए अपने रोल को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि वो इस इमेज से मुक्ति चाहते हैं.
फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) हिंदी सिनेमा की एक कल्ट क्लासिक मूवी है जिसको लोग आज भी काफी पसंद करते हैं. साल 2000 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) नजर आए थे. तीनों ही स्टार्स के किरदार काफी पॉपुलर हुए जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. वहीं फैंस को अब इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच हेरा फेरी में बाबू भईया का किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने इस रोल को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
दरअसल लल्लनटॉप के साथ एक खास बातचीत में परेश रावल ने अपने इस रोल के बारे में बात की. उन्होंने साझा किया कि उन्हें लगा कि उन्हें कॉमिक भूमिकाओं में टाइपकास्ट किया गया था. परेश ने कहा कि हेरा फेरी का वो रोल 'गले का फंदा' जैसी लगता था और उन्हें इससे मुक्ति चाहिए थी. बातचीत के दौरान परेश ने कहा '2006 में सीक्वल रिलीज होने के बाद मैं 2007 में विशाल भारद्वाज के पास गया. मैंने उनसे कहा कि मैं उस छवि से मुक्त होना चाहता हूं और उसी गेटअप के साथ एक अलग किरदार निभाना चाहता हूं. केवल वह ही ऐसा कर सकते हैं जिसने भी मुझसे संपर्क किया उसके पास हेरा फेरी थी. मैं एक अभिनेता हूं और मैं उस छवि में फंसना नहीं चाहता हूं.'
ये भी पढ़ें: विलेन में हिट तो कॉमेडी में सुपरहिट हैं Paresh Rawal
बता दें कि फिल्म हेरा फेरी ने दर्शकों को खूब हंसाया था. इस फिल्म के तीनों कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हेरा फेरी ने अच्छा कलेक्शन भी किया था. वहीं, दूसरा पार्ट 2006 में आया था और इस तीनों को जोड़ी ने फिर से जमकर कमाई की थी. 18 करोड़ में बनी इस मूवी ने 69.12 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा तेज है.
ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में इस बार होगी राजू की हेरा फेरी, श्याम और बाबू राव ने दिया बड़ा अपडेट
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.