बॉलीवुड
Pankaj Kapur आज अपना 71वां बर्थडे मना रहे हैं. हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही नहीं पर्सनल को लेकर भी चर्चा में रहे हैं.
पंकज कपूर (Pankaj Kapur) भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने टीवी से लेकर थिएटर और बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. आज वो सिनेमा जगत के ऐसे शख्स हैं जिन्हें परिचय की जरूरत नहीं है. लोग उन्हें ऑफिस-ऑफिस के मुसद्दीलाल से लेकर डिटेक्टिव करमचंद के नाम से भी जानते हैं. आज दिग्गज एक्टर अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी लव लाइफ पर.
29 मई 1954 को जन्मे पंकज कपूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट हैं. वो थिएटर के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और राइटर रहे हैं. 1982 में आई फिल्म आरोहण से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आए. वो एक फिल्मफेयर से लेकर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है.
पंकज ने 1979 में पहली शादी नीलिमा अजीम से की थी. शादी के वक्त पंकज 25 साल के थे और नीलिमा अजीम महज 16 साल की थीं. कपल का एक बेटा है जिसका नाम शाहिद रखा. आज शाहिद कपूर भी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. शादी के पांच साल बाद पंकज और नीलिमा का तलाक हो गया. इसके कुछ सालों बाद एक्टर की जिंदगी में सुप्रिया पाठक की एंट्री हुई.
ये भी पढ़ें: CID नहीं ये था TV का वो पहला जासूसी वाला सीरियल, 'गाजर' खाकर डिटेक्टिव कर देता था सारे केस सॉल्व, नाम जानते हैं क्या?
तलाक के चार साल बाद पंकज ने सुप्रिया से शादी कर ली. उनकी मुलाकात 1986 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. उस दौरान सुप्रिया की मां दीना पाठक जोकि एक मशहूर एक्ट्रेस थीं, वो शादी के लिए तैयार नहीं थीं. हालांकि अपने परिवार के खिलाफ जाकर 1989 में सुप्रिया ने पंकज से शादी कर ली. बाद में परिवार भी धीरे-धीरे राजी हो गया. उस शादी से दोनों की एक बेटी सना कपूर और एक बेटा रुहान कपूर है.
ये भी पढ़ें: सुपरहिट है इन बाप-बेटे की जोड़ी, रियल ही नहीं रील लाइफ में भी दिखाया कमाल
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.