Advertisement

Panchayat 5 पर लगी मुहर, 'रिंकी' ने बता दी रिलीज डेट, जानें कब देगी दस्तक

Panchayat का सीजन 4 हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ जिसे पब्लिक का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं अब शो में रिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने अगले सीजन के बारे में बड़ा अपडेट दे दिया है.

Latest News
Panchayat 5 पर लगी मुहर, 'रिंकी' ने बता दी रिलीज डेट, जानें कब देगी दस्तक

Panchayat 4 

Add DNA as a Preferred Source

अमेजन प्राइम वीडियो पर बीते दिनों पंचायत का चौथा सीजन रिलीज हुआ था.  2024 में इसका तीसरा सीजन रिलीज किया था जिसने ओटीटी पर धूम मचा दी थी. ऐसे में अगले सीजन का भी बेसब्री से इंतजार था. वहीं चौथे सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया वहीं कई लोगों से इसे मिला जुला रिस्पॉन्स भी मिला. वहीं शो में रिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संविका ने पंचायत सीजन 5 पर बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने बता दिया है कि इसका अगला सीजन भी आएगा.

पंचायत 4 इसी महीने की 24 तारीख को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. मेकर्स ने तय समय से पहले इसे जारी किया था. ये पहले 2 जुलाई को रिलीज हुई थी. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में संविका जिन्हें लोग रिंकी के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने पुष्टि कर दी है कि पंचायत सीजन 5 पर आधिकारिक तौर पर काम हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगली किस्त बहुत जल्द ही आने वाली है.

2020 में पंचायत का पहला सीजन आया था और इसने आते ही धूम मचा दी थी. अब मेकर्स ने चौथ सीजन भी रिलीज कर दिया है. वेब सीरीज 2 जुलाई से स्ट्रीम होनी थी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे. इससे पहले पंचायत सीजन 3, 28 मई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. ये हिन्दी के अलावा, तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ में भी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: 3 कारण जो बताएंगे कि कैसे Panchayat जैसी हिट सीरीज की दुर्गति कर रहे हैं मेकर्स!

इस सीजन में फुलेरा गांव में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है. सीजन 5 में ये देखने की उम्मीद है कि अभिषेक फुलेरा छोड़ देंगे या करियर के बजाय प्यार और समुदाय को चुनेंगे. मंजू देवी की हार से राजनीतिक वापसी हो सकती है, जबकि प्रह्लाद एक मजबूत स्थानीय नेता या विधायक उम्मीदवार के रूप में उभर सकते हैं. फिलहाल कोई आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन संविका ने पुष्टि की है कि पंचायत सीजन 5 की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement