Advertisement

रूमर्ड कपल Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan एक साथ हुए स्पॉट, मूवी डेट के लिए पहुंचे थिएटर

पलक तिवारी(Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान(Ibrahim Ali Khan) एक बार फिर से ब्रांदा में स्पॉट किए गए हैं. इस दौरान रूमर्ड कपल मूवी डेट के लिए थिएटर पहुंचे हैं.

Latest News
रूमर्ड कपल Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan एक साथ हुए स्पॉट, मूवी डेट के लिए पहुंचे थिएटर

Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पलक तिवारी(Palak Tiwari) अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इसके साथ ही बीते काफी वक्त से उनकी और सैफ अली खान(Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान(Ibrahim Ali Khan) के बीच डेटिंग की अफवाह उड़ रही हैं. दोनों को अक्सर ही साथ देखा गया है. कई बार पलक और इब्राहिम डिनर डेट के लिए भी एक साथ नजर आए हैं. वहीं, एक बार फिर से पलक तिवारी और इब्राहिम एक साथ नजर आए हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पलक और इब्राहिम मूवी थिएटर के बाहर नजर आ रहे हैं. इस दौरान पलक बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. पलक ने लाइट ब्लू कलर की डेनिम ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है. इसके साथ ही न्यूड मेकअप किया है. साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हाई बूट्स पहने है. इन सभी के अलावा पलक ने एक ग्रे कलर का बैग कैरी किया हुआ है. वहीं इब्राहिम भी बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ, डार्क ग्रेजींस और स्नीकर्स पहने हैं.

ये भी पढ़ें- रूमर्ड लव बर्ड Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan पीवीआर के बार हुए स्पॉट, ब्लैक आउटफिट में की ट्विनिंग

ब्रांदा में स्पॉट हुए पलक और इब्राहिम

पलक और इब्राहिम इस दौरान मूवी देखने के लिए जाते हुए दिख रहे हैं. सबसे पहले थिएटर के अंदर पलक जाते हुए नजर आती हैं और उसके बाद इब्राहिम एंट्री लेते हैं. वहीं, दोनों को ब्रांदा के एक थिएटर के बाहर देखा गया है. 

ये भी पढ़ें- Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan के अफेयर पर लगी मुहर? ब्लैक आउटफिट में की ट्विनिंग, साथ देख फैंस ने पूछे ऐसे सवाल

फैंस ने की तारीफ

इस दौरान वायरल वीडियो पर फैंस के भी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा- दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं. वहीं, अन्य ने लिखा क्यूट जोड़ी. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वो दोस्त भी हो सकते हैं.

इब्राहिम जल्द करेंगे डेब्यू

वहीं, आपको बता दें कि पलक तिवारी इब्राहिम संग डेटिंग की अफवाहों से इनकार कर चुकी है. एक्ट्रेस ने कहा था कि वे और इब्राहिम महज अच्छे दोस्त हैं. इसके साथ ही पलक तिवारी बीते दिनों सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं. इसके अलावा इब्राहिम भी बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने जा रहे हैं. बताया गया है कि वे काजोल के साथ फिल्म सरजमीन में नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement