Advertisement

Palak Tiwari के साथ नजर आए सैफ के बड़े नवाब Ibrahim Ali Khan, ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा रूमर्ड कपल

सैफ अली खान के बड़े नवाब Ibrahim Ali Khan एक बार फिर Palak Tiwari के साथ नजर आए. रूमर्ड कपल इस दौरान डिनर डेट पर निकला था जहां से उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

Latest News
Palak Tiwari के साथ नजर आए सैफ के बड़े नवाब Ibrahim Ali Khan, ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा रूमर्ड कपल

Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

पलक तिवारी (Palak Tiwari) आए दिन किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. काफी समय से वो अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ डेटिंग की अफवाह को लेकर चर्चा में हैं. रूमर्ड कपल अक्सर साथ स्पॉट हो जाता है. कभी पार्टी में तो कभी मूवी या डिनर डेट पर पलक और इब्राहिम (palak tiwari and ibrahim ali khan) एक साथ नजर आ जाते हैं. वहीं, एक बार फिर से दोनों को एक साथ देखा गया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को मुंबई में एक साथ देखा गया. दोनों डिनर डेट पर निकले हैं. उन्हें एक साथ कार में स्पॉट किया गया. पपराजी को देखते ही पहले गाड़ी से पलक उतरती हैं और फिर इसके बाद इब्राहिम अली खान बाहर आते हैं. खास बात ये है कि दोनों ब्लैक कलर के कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखे.

इस दौरान पलक ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. वहीं इब्राहिम भी ब्लैक कलर के कपड़ों में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. दोनों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'आप जल्दी शादी कर लो.' अन्य ने लिखा 'ये लोग सच में डेट कर रहे हैं या कोई फिल्म साथ में कर रहे.'


ये भी पढ़ें: हर बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखने पर मुंह क्यों छुपा लेती हैं पलक तिवारी


बता दें कि पलक ने 2023 में आई फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं इसके बाद से वो अपनी डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं. वो कई इंटरव्यू में इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में बात कर चुकी है. पलक का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं बाकी और उनके बीच में कुछ नहीं है.


ये भी पढ़ें: चुपके-चुपके इश्क फरमा रहीं 7 स्टारकिड जोड़ियां


देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement