Advertisement

Palak Tiwari: कड़ाके की सर्दी में रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं 'बिजली' एक्ट्रेस, Video देख लोग बोले 'ठंड नहीं लग रही बहन'

Palak Tiwari को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया. इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Palak Tiwari: कड़ाके की सर्दी में रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं 'बिजली' एक्ट्रेस, Video देख लोग बोले 'ठंड नहीं लग रही बहन'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) पॉपुलैरिटी के मामले में अपनी मां से कम नहीं हैं. 'बिजली' एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, उनके पीछे उनके फैंस की भीड़ नजर आती है. इसके अलावा पलक सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस आए दिन अपनी सिजलिंग फोटोज और वीडियोज शेयर कर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. फैंस भी पलक के इस अवतार की जमकर तारीफ करते हैं. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गई हैं. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पलक तिवारी को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया. इससे जुड़ा उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस मैरून कॉर्सेट टॉप और ब्राउन लेदर पैंट पहने नजर आ रही हैं. ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में हर बार कि तरह इस बार भी पलक का अवतार देखने लायक था. एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक को देखने के बाद फैंस एक बार उनके दीवाने बन बैठे हैं. हालांकि, इस बीच कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी करते नजर आए. 

यह भी पढ़ें- Shocking: Urfi Javed को कपड़ों से है एलर्जी, पहनते ही हो जाता है बुरा हाल, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर दिया सबूत

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

 

वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने पलक की तारीफ की तो वहीं, कई इतनी सर्दी में इस तरह के कपड़े पहनने को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते दिखे. इसी कड़ी में वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बहन ठंड नहीं लग रही है क्या?' तो दूसरे ने लिखा, 'इन लोगों का तो अभी भी गर्मियों का मौसम चल रहा है.' तीसरे ने लिखा, 'पता नहीं क्या खाते हैं जिससे इन्हें सर्दी का अंदाजा तक नहीं होता.' इसके अलावा कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को बॉडी शेम भी करते नजर आए. 

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif की हमशक्ल ने फिर मचाया धमाल, वीडियो में देखें Naughtiness

यहां देखें लोगों के रिएक्शन-

Palak Tiwari

पलक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में देखा जा चुका है. हाल ही में वे पॉपुलर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो 'बिजली' में नजर आईं. इसके अलावा एक्ट्रेस अब जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी का जान में नजर आने वाली हैं. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement