Advertisement

बूंद-बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान, कराची में हुई किल्लत, पाकिस्तानी हसीना ने एयरपोर्ट का Video बनाकर खोले राज

पाकिस्तान की मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस हिना बेयत ने कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि एयरपोर्ट के वॉशरूम पर पानी उपलब्ध नहीं है.

Latest News
बूंद-बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान, कराची में हुई किल्लत, पाकिस्तानी हसीना ने एयरपोर्ट का Video बनाकर खोले राज

Hina Beyat, Karachi Jinnah International Airport

Add DNA as a Preferred Source

22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चल रहा है. दोनों देशों के बीच काफी तनाव है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान संग सिंधु नदी समझौते पर रोक लगा दी थी. जिसके कारण यहां से पाकिस्तान जाने वाला पानी रोक दिया. इसके कारण पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ रहा है. जिसका हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस हिना बेयत ने खुलासा किया है.

दरअसल, एक्ट्रेस हिना बेयत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पाकिस्तानी के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में बता रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि एयरपोर्ट पर पानी की भारी किल्लत हो रही है. एयरपोर्ट के वॉशरूम में लोगों के इस्तेमाल के लिए पानी नहीं है. यह वीडियो 28 मई यौम एक तकबीर का है, जब पाकिस्तान के लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 से बाबू भैया ने क्यों ली एग्जिट? Paresh Rawal के वकील देंगे इसका जवाब

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कही ये बात

एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, '' आज यौम एक तकबीर है. मैं कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी हूं और एक ऐसे दिन जब हमें पाकिस्तान की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, मैं यहां क्या देख रहा हूं कि यहां किसी भी वॉशरूम में पानी नहीं है. लोग वजू करना चा रहे हैं, नमाज करना चा रहे हैं और पानी नहीं है. हमारे एयरपोर्ट का, हमारे इंस्टीट्यूट का और हमारे सिस्टम का इस कदर हाल क्यों हो गया है? और कोई ये मानने के लिए राजी नहीं है कि ये गलतियां है, जिन्हें ठीक करने की जरूरत है. बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं, नई ट्रेन्स के बारे में बात हो रही है, लेकिन पुराने सिस्टम को, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाथरूम में पानी मुहैया नहीं हो रहा है. अफसोस की बात है.

Hina Beyat Video

यह भी पढ़ें- Ajay-Kajol को बनाया ढाल, Animal फेम Wanga को बेनकाब करने पर तुली Deepika Padukone!

भारतयी यूजर्स ने किए कमेंट्स

इस वीडियो ने भारतीय लोगों का खूब ध्यान खींच है. लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' मुझे पाकिस्तान के लोगों पर वाकई तरस आता है, लेकिन तुम्हारे पास सेना को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं है. तुम्हें अपनी दुर्दशा के लिए उन्हें ही दोषी ठहराना चाहिए. पाकिस्तान के लोगों जागो और सेना को वहीं लात मारो, जहां से उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ होती है. जय हिंद. 

पहलगाम हमले में मारे गए थे 26 लोग

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के साथ दशकों पुराने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का फैसला किया है. यह फैसला तब लिया गया जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 टूरिस्ट को आतंकवादियों ने जान से मार दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement