Advertisement

धांसू होगा Fawad Khan का बॉलीवुड कमबैक, Kartik Aaryan की इस फिल्म में आएंगे नजर? यहां है पूरी सच्चाई

पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan के भारत में भी लाखों करोड़ों फैंस हैं. ऐसे में एक्टर के बॉलीवुड कमबैक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
धांसू होगा Fawad Khan का बॉलीवुड कमबैक, Kartik Aaryan की इस फिल्म में आएंगे नजर? यहां है पूरी सच्चाई

Fawad Khan & Kartik Aaryan फवाद खान कार्तिक आर्यन  

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान (Fawad Khan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके पड़ोसी मुल्क में ही नहीं भारत में भी लाखों फैंस हैं. आखिरी बार वो साल 2016 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल (Ae Dil Hai Mushkil) में नजर आए थे. इसके बाद से भारत में उनके फैंस पलकें बिछाए उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच ऐसी अफवाह है कि फवाद बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आ सकते हैं. क्या है पूरी सच्चाई, यहां जानें.

ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आ सकते हैं. इसमें वो एक कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. ऐसे में 8 साल बाद बॉलीवुड में उनकी वापसी से फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि, फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने इन अफवाहों को तुरंत खारिज कर दिया है. उन्होंने एचटी सिटी को बताया 'नहीं, यह खबर पूरी तरह से झूठी है.'

बता दें कि 2007 में भूल भुलैया का पहल पार्ट रिलीज हुआ था जो काफी हिट रहा. फिर 2022 में आई भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अब लोग भूल भुलैया 3 के इंतजार में हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा के अपने किरदार में नजर आएंगे. अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में त्रिप्ति डिमरी, विद्या बालन समेत कई स्टार्स नजर आएंगे. इस हॉरर कॉमेडी में माधुरी दीक्षित नेने भी कैमियो रोल में नजर आएंगी.


ये भी पढ़ें: FREE में निपटा डालें Pakistan की ये 10 धांसू सीरीज, भारत में मचा चुकी हैं धूम


 

भारत में तगड़ी है Fawad Khan की फैन फॉलोइंग
2014 में फवाद को पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत में देखा गया था. इस फिल्म के बाद वो कपूर एंड सन्स में नजर आए. फिर 2016 में वो रणबीर कपूर स्टारर ऐ दिल है मुश्किल में दिखे थे. इसके बाद से वो किसी भारतीय फिल्म में नजर नहीं आए हैं.


ये भी पढ़ें: भारत में इन 10 पाकिस्तानी एक्टर्स की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग


वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फवाद खान, वाणी कपूर के साथ एक हिंदी फिल्म में नजर आ सकते हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी. फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement