Advertisement

'हिंदुस्तान की ये जागीर...' पहलगाम आतंकी हमले के चंद दिन बाद ही कश्मीर पहुंचा ये एक्टर, यूं जताई खुशी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद ही एक्टर Atul Kulkarni वहां पहुंच गए हैं. उन्होंने इस दौरान पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर जरूर आएं.

Latest News
'हिंदुस्तान की ये जागीर...' पहलगाम आतंकी हमले के चंद दिन बाद ही कश्मीर पहुंचा ये एक्टर, यूं जताई खुशी

Atul Kulkarni

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हमले (pahalgam terror attack) में कई भारतीयों की जान चली गई थी. इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है. इस हमले के बाद लोगों में डर है, हर कोई वहां जाने से बच रहा है. इस हमले के चंद दिनों बाद ही एक्टर अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) पहलगाम का दौरा करने पहुंचे. उन्हें इस घटना का दुख है पर उन्होंने लोगों से ये भी कहा कि डरने की जरूरत नहीं है. कश्मीर हमारा है. एक्टर ने अपने इंस्टा पर कई पोस्ट शेयर किए हैं.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चंद दिन बाद ही एक्टर अतुल कुलकर्णी वहां पहुंचे. उन्होंने ANI से कहा '22 तारीख को जो हुआ वह बहुत दुखद घटना थी; ऐसा नहीं होना चाहिए था. जब मैंने इसके बारे में पढ़ा, तो मैंने सोचा कि हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो हम क्या करेंगे? हम सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, दोस्तों से बात करते हैं, कुछ लिखते हैं, लेकिन फिर मैंने सोचा, मैं असल में क्या कर सकता हूं? मैंने पढ़ा कि यहां 90% बुकिंग रद्द हो गई हैं, भले ही यह पीक सीजन हो. हमें कश्मीरियत और कश्मीरी लोगों का समर्थन करने की ज़रूरत है.'

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने एक कविता लिखा है 'हिंदोस्तां की ये जागीर है, के डर से हिम्मत भारी है..हिंदोस्तां की ये जागीर है, के नफ़रत प्यार से हारी है...चलिए जी कश्मीर चलें...सिंधु, झेलम किनार चलें...मैं आया हूं , आप भी आएं.'

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अक्षय कुमार की Kesari 2 को मिल गया 'राष्ट्रवाद' का बूस्टर डोज, कमाई में हुआ इजाफा!

उन्होंने एक और वीडियो शेयर की जिसपर लिखा 'चलिए जी कश्मीर चलें'. इसमें वो कश्मीर की स्पेशल चाय और खास किस्म की रोटी खाते हुए देखे जा सकते हैं. एक्टर के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Abir Gulaal के मेकर्स की जेब हुई ढीली, Fawad Khan ने ली तगड़ी फीस, अब बैन लगने पर होगा बड़ा नुकसान!

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement