Advertisement

'बैन Abir Gulaal ', Pahalgam हमले से दहला पूरा देश, पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की फिल्म पर फूटा लोगों का गुस्सा

Pahalgam attack के बाद देशभर में गुस्सा है. इसकी आंच में अब पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की फिल्म पर भी पड़ी है. फिल्म Abir Gulaal को बैन करने की मांग शुरू हो गई है.

Latest News
'बैन Abir Gulaal ', Pahalgam हमले से दहला पूरा देश, पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की फिल्म पर फूटा लोगों का गुस्सा

Pahalgam attack: Fawad Khan film Abir Gulaal

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 पर्यटकों की जान ले ली गई. आतंकियों ने पर्यटकों (Pahalgam attack) से धर्म पूछकर उनपर हमला कर दिया. इस हमले के बाद देश में काफी गुस्सा है. लोग जमकर पाकिस्तान पर गुस्सा निकाल रहे हैं और आग बबूला हो रहे हैं. वहीं अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. लंबे वक्त के बाद वो बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं पर अब लगता है कि फिल्म को बैन लग जाएगा क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग इसका बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं. 

कुछ समय पहले बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulal) का टीजर सामने आया था जिसे देख फवाद खान के फैंस जहां खुश थे वहीं कई लोग इससे नाराज थे. फिल्म में वो वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. वहीं पहलगाम हमके के बाद पूरे देश में बवाल मच गया है. देशभर में फिल्म की रिलीज का विरोध किया है और इसे पूरी तरह से बैन करने को कहा जा रहा है. ट्विटर पर #BoycottAbirGulaal जैसे हैशटैग एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं. यहां देखें कुछ ट्वीट. 


ये भी पढ़ें: Abir Gulal Teaser: Fawad Khan की हुई बॉलीवुड में वापसी, Abir Gulaal में Vaani Kapoor संग करेंगे रोमांस

वहीं अटैक वाले दिन दुबई में इस फिल्म का प्रमोशन हुआ है जिसकी फोटो फवाद खान के इंस्टाग्राम पर है. इस फिल्म को आरती एस बागड़ी ने डायरेक्ट किया है. विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी ने इसका निर्माण किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by City1016 (@city1016)

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी Fawad Khan की बॉलीवुड फिल्म Abir Gulaal? टीजर के बाद खूब मच रहा बवाल

बता दें कि फवाद खान और वाणी कपूर की ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. बीते दिनों अबीर गुलाल का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि कई लोगों ने तब भी इसकी रिलीज पर बैन लगाने की मांग की थी. फिलहाल मेकर्स या एक्टर की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement