Advertisement

Padmini Kolhapure ने जब 16 साल की उम्र में किया था Prince Charles को किस, वायरल हो रहा है वीडियो

Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss: 80 के दशक की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है.

Latest News
Padmini Kolhapure ने जब 16 साल की उम्र में किया था Prince Charles को किस, वायरल हो रहा है वीडियो

Padmini Kolhapure and Prince Charles : पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रिंस चार्ल्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss: 80 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) अपने समय की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं. ब्रिटेन में भी सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और क्वीन एलिजाबेथ सेकेंड (Queen Elizabeth II) के बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) की मुलाकात का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में इस मुलाकात की झलकियां सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस प्रिंस चार्ल्स को किस करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल की थी. बात दरअसल तब की है जब 80 के दशक में प्रिंस चार्ल्स ने भारत के दौरे पर आए थे. अचानक उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने का फैसला किया, इसलिए उनका प्रतिनिधिमंडल राजकमल स्टूडियो पहुंचा. वहां फिल्म 'अहिस्ता-अहिस्ता' (Ahista Ahista) की शूटिंग चल रही थी. फिल्म में पद्मिनी लीड एक्ट्रेस थीं.

प्रिंस चार्ल्स फिल्म के सेट पर आए थे जहां पहले उनकी आरती की गई और फिर वे एक-एक करके सभी से मिलने लगे. इस दौरान जब उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरे से मुलाकात करने उनके पास पहुंचे तो एक्ट्रेस अपने आप को रोक नहीं पाईं और उन्होंने उन्हें गले से लगा लिया और फिर उनके गाल पर किस कर लिया.

ये भी पढ़ें - Akshay Kumar: श्याम ने राजू को अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी नहीं रहीं पीछे

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Brahmastra की एडवांस बुकिंग से खुश हुए मेकर्स की खिली हैं बांछे, मगर इस खबर को जानकर लगेगा झटका

उस समय किसी को किस करना बहुत बड़ी बात थी. बताया जाता है कि उस वक्त पद्मिनी की उम्र मजह 16 साल थी जबकि प्रिंस चार्ल्स 33 साल के थे.

एक पुराने इंटरव्यू में घटना के बारे में बोलते हुए कहा, "वह मुंबई का दौरा कर रहे था और मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या सोचा था कि वह एक शूट देखना चाहता है. हम राजकमल स्टूडियो में अहिस्ता अहिस्ता की शूटिंग कर रहे थे. शशिकला जी ने उनकी आरती की और मैंने माला पहना कर फिर गाल पर किस करके उनका वेलकम किया. लेकिन, उन दिनों यह बहुत बड़ी बात हो गई थी. मुझे याद है कि मैं छुट्टी मनाने लंदन गई थी और इस ब्रिटिशअधिकारी ने मुझसे पूछा, 'क्या तुम वही लड़की हो जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था?' मैं शर्मिंदा रह गई थी."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement