Advertisement

Oscar 2024 में भारत को लगा बड़ा झटका, नॉमिनेशन लिस्ट में इन फिल्मों को मिली जगह

Oscar 2024 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें भारत की ओर से भेजी गई फिल्म का नाम सामने नहीं आया है.

Latest News
Oscar 2024 में भारत को लगा बड़ा झटका, नॉमिनेशन लिस्ट में इन फिल्मों को मिली जगह

Oscar 2024 Nomination

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2023 में पूरी दुनिया में एक से बढ़कर एक कई फिल्में रिलीज हुई हैं. भारत में भी ऐसी कई फिल्में बनीं जिनकी शानदार मेकिंग और सब्जेक्ट को देखते हुए इसे ऑस्कर के लिए भेजा गया था. अब इन फिल्मों को लेकर दिल तोड़ देने वाली खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई और उसमें भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई कोई भी फिल्म नजर नहीं आ रही है. अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस ने 96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए 10 कैटेगरी में नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है.

2024 में होने वाले ऑस्कर इवेंट के लिए जिन कैटेगरी को लेकर लिस्ट जारी की गई है, उनमें डॉक्यूमेंट्री फीचर, ओरिजनल स्कोर, इंटरनेशनल फीचर, विजुअल इफेक्ट्स और साउंड शामिल हैं. इन कैटेगरीज में नामित की गई फिल्मों की लिस्ट में भारत नहीं है. बता दें कि इस बार ऑस्कर के लिए भारत की ओर से मलयालम मूवी भेजी गई थी, जो सर्वाइवल ड्रामा फिल्म '2018: एव्रीवन इज अ हीरो' थी. हालांकि, इस फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह नहीं मिली है. इस नॉमिनेशन लिस्ट में 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' ने बाजी मारी है. आगे देखें अलग-अलग कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई फिल्मों की पूरी लिस्ट-

कैटेगरी- डॉक्यूमेंट्री फीचर
अमेरिकन सिम्फनी
अपोलोनिया
बियॉन्ड यूटोपिया
बॉबी वाइन
द एटरनल मेमरी
फोर डॉटर्स
गोइंग टू मार्स
इन द रेयरव्यू
स्टैम्पड फ्रॉम बिगनिंग
अ स्टिल स्मॉल वॉइस
32 साउंड
टु किल अ टाइगर

ये भी पढ़ें-Oscar 2024 के लिए भेजी गई साउथ फिल्म में क्या है खास? कर चुकी है 200 करोड़ का धमाका

कैटेगरी- डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट
द एबीसी ऑफ बुक बैनिंगद बार्बर ऑफ लिटल रॉक
बियर
बिटवीन अर्थ एंड स्काई
ब्लैक गर्ल्स प्ले
कैम्प करेज
डिसाइटिंग वोट
हाउ वी गेट फ्री
इफ ड्रीम्स वर लाइटनिंग
आइलैंड इन बिटवीन
द लास्ट रिपेयर शॉप
लास्ट सॉन्ग फ्रॉम काबुल
नाई नाई एंड वाई पो
ओएसिस
विंग्स ऑफ डस्ट

कैटेगरी- इंटरनेशनल फीचर
अरमेनिया, अमेरिकात्सी
भूटान, द मॉन्क एंड द गन
डेनमार्क, द प्रॉमिस्ड लैंड
फिनलैंड, फॉलन लीव्स
फ्रांस, द टेस्ट ऑफ थिंग्स
जर्मनी, द टीचर्स लॉन्ज
आईसलैंड, गॉडलैंड
इटली, इओ कैपिटानियो
जापान, परफेक्ट डेज
मेक्सिको, टोटम
द मदर ऑफ आल लाइस
सोसाइटी ऑफ द स्नो
फोर डॉटर्स
20 डेज इन मारियोपोल
द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

कैटेगरी- मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग
बियु इस अफरेड
फरारी
गोल्डा
किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
द लास्ट वॉयेज ऑफ द डीमीटर
मैस्ट्रो
नपोलियन
ओपेनहाइमर
पुउर थिंग्स
सोसाइटीऑफ द स्नो

कैटेगरी- साउंड
बार्बी
द क्रिएटर
फरारी
द किलर
किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
मैस्ट्रो
मिशन इम्पॉसिबल
नपोलियन
ओपेनहाइमर
द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

कैटेगरी- ओरिजनल स्कोर
अमेरिकन फिक्शन
अमेरिकन सिम्फनी
बार्बी
द बॉय एंड द हेरोन
द कलर पर्पल
एलिमेंटल
द होल्डोवर्स
इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टनी
किलर्स ऑफ द फ्वावर मून
पुअर थिंग्स
सोसाइटी ऑफ द स्नो
स्पाइडर मैन
द जोन ऑफ इट्रेस्ट

कैटेगरी- ओरिजनल सॉन्ग
इट नेवर वेन्ट अवे
डियर एलियन
डांस द नाइट
आई एम जस्ट केन
व्हट वाज आई मेड फॉर
कीप इट मूविंग
सुपरपावर
द फायर इंसाइड
हाई लाइफ
मीट इन द मिडल
कान्ट कैच मी नाओ
क्वाइट आईज
रोड टू फ्रीडम
एम आई ड्रीमिंगट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement