Advertisement

Oscar 2023 से पहले Priyanka Chopra के साथ नजर आए Ram Charan, फोटो देख फैंस ने मांग ली ऐसी विश

Ram Charan की Priyanka Chopra के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. प्री-ऑस्कर बैश के अलावा दोनों स्टार्स प्रियंका के एलए मेंशन में भी पहुंचे थे.

Latest News
Oscar 2023 से पहले Priyanka Chopra के साथ नजर आए Ram Charan, फोटो देख फैंस ने मांग ली ऐसी विश

Ram Charan, wife Upasana and Priyanka Chopra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्कर अवॉर्ड 2023 (Oscars 2023) आज यानी 12 मार्च को होने वाले हैं. इस साल ये भारत के लिए और भी खास है क्योंकि फिल्म आरआरआर (RRR) से नाटु नाटु (Naatu Naatu) सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (Best Original Song) की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. गोल्डन ग्लोब (Golden Globe) की जीत के बाद इससे उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) पहले से ही लॉस एंजिल्स में हैं. इसी बीच राम चरण की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को साथ फोटो वायरल हो रही हैं. दोनों स्टार्स को साथ देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में प्री-ऑस्कर पार्टी की मेजबानी की थी जिसमें मिंडी कलिंग के साथ साउथ-एशियन एक्सीलेंस का जश्न मनाया गया था. इस बैश में प्रीति जिंटा, राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी शामिल हुई थीं. फिल्ममेकर गुनीत मोंगा सहित 'ऑल दैट ब्रीथ्स', 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' जैसे अन्य भारतीय नॉमिनेशन के कलाकारों ने भी पार्टी में हिस्सा लिया था. जैकलीन का गाना 'तालियां' भी इस साल एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ है. 

इसी के साथ तेलुगू एक्टर राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ लॉस एंजिल्स में पैरामाउंट स्टूडियो में आयोजित इस इवेंट में पहुंचे. उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर इवेंट से अपनी और राम की तस्वीरें शेयर की. इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा और राम चरण भी साथ नजर आए.

ये भी पढ़ें: Oscars 2023: भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स, जानें सबकुछ

इसके अलावा उपासना ने प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस की कुछ फोटोज पोस्ट की. उन्हें एक्ट्रेस को होस्ट करने के लिए धन्यवाद दिया. इस फोटो में राम चरण, उपासना और प्रियंका के साथ-साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी शामिल थीं. उपासना ने उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ला फैमिलिया (परिवार). प्रियंका चोपड़ा हमेशा हमारे साथ रहने के लिए आपका शुक्रिया.'

ये भी पढ़ें: Oscars के मंच पर Ram Charan और Jr NTR नहीं, बल्कि ये एक्ट्रेस करेंगी Naatu Naatu पर परफॉर्म, फोटो शेयर कर बयान की एक्साइटमेंट

इस फोटो को देख फैंस प्रियंका चोपड़ा और राम चरण को फिर से फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं. जी हां, प्रियंका और राम चरण हिंदी फिल्म 'जंजीर' में एक साथ नजर आ चुके हैं. ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement