Advertisement

OMG 2 Trailer: भोलेनाथ और भक्त की खूबसूरत कहानी, ये सीन देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

OMG 2 Trailer: Akshay Kumar Pankaj Tripathi स्टारर फिल्म ओमजी 2 का धमाकेदार ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है.

Latest News
OMG 2 Trailer: भोलेनाथ और भक्त की खूबसूरत कहानी, ये सीन देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

OMG 2 Trailer, Akshay Kumar, Pankaj Tripathi: ओमजी 2 ट्रेलर, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2 Trailer) के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म लंबे समय तक सेंसर बोर्ड की वजह से लटकी रही. यही वजह है कि फिल्म के ट्रेलर में इतनी देरी हुई. ये ट्रेलर सेंसर बोर्ड द्वारा बताए गए बदलावों के साथ रिलीज किया गया है. सेंसर बोर्ड ने अक्षय का रोल पूरी तरह से बदलने का निर्देश दिया था. बोर्ड ने फिल्म में कोई कट तो नहीं लगाया था लेकिन कई डॉयलॉग्स और सीन रिप्लेस करने को कहा था.

'ओएमजी 2' के ट्रेलर की शुरुआत कांति शरण मुद्गल की शिव भक्ति और उसके परिवार से होती है. कांति का परिवार बाहर से दिखने में तो आम परिवारों जैसा है लेकिन इस खुशहाल परिवार को अंदर से एक मुश्किल खाए जा रही है. ऐसे में कांति अपने आध्यदेव शिव के आगे मदद की गुहार लगाता है. इसके बाद भोलेनाथ अपने भक्त की मदद का फैसला लेते हैं. फिल्म में शिव और भक्त का रिश्ता बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है और इसके साथ ही समलैंगिकता जैसे गंभीर मुद्दे पर संजीदगी से बात की गई है.

खास बात ये है कि फिल्म में फेमस एक्टर अरुण गोविल की झलक दिखाई गई है जो कांति शरण मुद्गल के बेटे के स्कूल के प्रिंसिपल के रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं इस फिल्म में भी जमकर कोर्ट रूम सीन दिखाया जाएगा. इस बार पंकज त्रिपाठी के खिलाफ यामी गौतम कोर्ट में दलीलें पेश करेंगी. 

ये भी पढ़ें- OMG 2 Trailer का इंतजार कर रहे फैंस को लगा झटका, जानें Akshay Kumar ने आज क्यों नहीं किया रिलीज

बता दें कि ये अमित राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी दोओल की 'गदर 2' का सामना करना पड़ेगा. ये बॉलीवुड के सबसे बड़े क्लैश में से एक माना जा रहा है. हालांकि, सनी देओल इस क्लैश पर बयान देते हुए कह चुके हैं दोनों फिल्मों की मिलानी नहीं है क्योंकि जॉनर अलग है. वहीं, देखना होगा कि मुसीबतों से लड़कर थिएटर्स तक पहुंचने वाली ओमजी 2 दर्शकों को इंप्रेस कर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- OMG 2 के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, देखने से पहले जान लें ये 5 दिलचस्प बातें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement