Advertisement

OMG 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन आया ओएमजी 2 की कमाई में उछाल, जानें कितनी हुई कमाई

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2(OMG 2) ने अपने दूसरे दिन ठीक ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है.

Latest News
OMG 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन आया ओएमजी 2 की कमाई में उछाल, जानें कितनी हुई कमाई

OMG 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2(OMG 2), 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) और यामी गौतम(Yami Gautam) ने भी अहम भूमिका अदा की है. फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में बनी हुई है. फिल्म के खिलाफ काशी के साधु संतों ने आपत्ति जताई थी. इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को लीगल नोटिस भी भेजा था. हालांकि इन सभी विवादों को पास करते हुए, फिल्म ने थिएटर पर दस्तक दी है. फिल्म को फिलहाल अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है. वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाई नहीं की है. हालांकि वीकेंड पर ओएमजी 2 को थोड़ा फायदा मिला है. आइये जानते हैं फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितनी कमाई है.

ओएमजी 2 सनी देओल की गदर 2 के साथ रिलीज हुई है. सनी देओल की गदर 2 के क्रेज के चलते अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की कमाई पर काफी असर देखने को मिला है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो कि फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत नहीं रही है. हालांकि फिल्म को वीकेंड पर थोड़ा मुनाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें- OMG 2 Box Office Collection Day 1: Gadar 2 के आगे फीकी पड़ी Akshay Kumar की चमक, पहले दिन कमाए बस इतने करोड़

दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

फिल्म ने अपने दूसरे दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया था. वीकेंड पर 5 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई की है. ओएमजी 2 ने अपने दोनों दिनों में अभी तक 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, आज संडे के दिन फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें- OMG 2 को लेकर विवाद शुरू, जल्द हट सकता है फिल्म पर लगा बैन, विश्व हिंदू महासंघ ने जताया कड़ा विरोध, जानें पूरा अपडेट

सेक्स एजुकेशन पर आधारित है फिल्म

वहीं, फिल्म की कहानी को लेकर बात की जाए तो ओएमजी 2 में सेक्स एजुकेशन जैसे अहम मुद्दे को दिखाया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने कांती शरण की भूमिका अदा की है और यामी गौतम ने वकील की भूमिका अदा की है. वहीं, अक्षय कुमार ने भगवान शिव का रोल निभाया है और फेमस एक्टर अरविंद कोविल ने फिल्म में भगवान राम का रोल किया है. फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है. हालांकि इसके बाद भी ओएमजी 2 का कलेक्शन कुछ खास नहीं हुआ है. वहीं, गदर 2 ने अपने दो दिनों में 82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement