बॉलीवुड
Nysa ने अपने पापा Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardar 2 के वायरल डांस स्टेप को किया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसमें उनके साथ ओरी नजर आए. इसको देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे.
अजय देवगन एक बार फिर से फिल्म सन ऑफ सरदार के जरिए लोगों को हंसाने आ रहे हैं. 13 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है जिसके टीजर, ट्रेलर और गानों ने धमाल मचाया हुआ है. उनके साथ इस बार मृणाल ठाकुर रोमांस करती नजर आएंगी. इसी बीच फिल्म का एक गाना 'पहला तू दूजा तू' का डांस स्टेप वायरल हो रहा है. इसको लेकर एक्टर ट्रोल भी हुए हैं. वहीं अब उनकी बेटी इस वायरल स्टेप को करते दिखीं. उनके साथ बेस्ट फ्रेंड ओरी भी नजर आए.
सन ऑफ सरदार 2 का गाना 'पहला तू दूजा तू' जबसे रिलीज हुआ तबसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने पर लोग खूब रील बना रहे हैं. अब इसी गाने पर अजय की बेटी नीसा देवगन ने भी अपने दोस्त ओरी के साथ एक रील बनाई है जो वायरल हो गई है. इस वीडियो को देखकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा 'तुम गलत डांस स्टेप कर रहे हो', अन्य ने लिखा 'निसा पापा की तरह बनो ये भी क्यों ही लिया बस लिप सिंक कर लेती.' एक और ने लिखा 'इन लोगों का टैलेंट बस यहीं तक है'.
ये भी पढ़ें: अजय देवगन हो या मृणाल ठाकुर, Son of Sardaar 2 के लिए किस स्टार की जेब में गई कितनी रकम?
सन ऑफ सरदार 2 फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इसके ट्रेलर, टीजर और गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में फिर से अजय जस्सी के किरदार में दिखने वाले हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.