Advertisement

Nysa Devgan Bollywood Debut: अजय देवगन की बेटी कब करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? मां काजोल ने किया ये खुलासा

Nysa Devgan Bollywood Debut: अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa Devgan) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस इस बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि न्यासा कब फिल्मों में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी?

Nysa Devgan Bollywood Debut: अजय देवगन की बेटी कब करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? मां काजोल ने किया ये खुलासा

Nyasa Devgan, Ajay Devgn and Kajol : न्यासा देवगन, अजय देवगन और काजोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Nysa Devgan Bollywood Debut: अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. न्यासा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं कि आखिर ये स्टारकिड कब बॉलीवुड में अपने पेरेंट्स की तरह धमाल मचाने आ रही हैं? इस बारे में खुद एक्ट्रेस काजोल ने खुलासा किया है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने अपने बेटी के करियर के बारे में बात की और कहा, "जहां तक ​​मेरे बच्चों की बात है, मुझे लगता है कि वे जो भी करना चाहते हैं, मैं उनका समर्थन करूंगी.  उन्हें जो भी करना है जो चीजें उन्हें अच्छी लगती हैं वो करें. मुझे लगता है कि एक मां के रूप में मेरा सबसे बड़ा काम उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में उनका मार्गदर्शन करना नहीं है बल्कि उन्हें सोसाइटी के लिए प्रोडक्टिव बनाना है."

ये भी पढ़ें - दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आईं Nysa Devgan, फोटो देख उड़े लोगों के होश

न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए, काजोल ने कहा, "मुझे लगता है कि न्यासा इस बारे में खुद निर्णय लेने के लिए पर्याप्त हैं. वह 18 साल की है, वह एक वयस्क महिला है, युवा महिला है."

ये पूछे जाने पर कब तक न्यासा बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं? जिसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं क्योंकि इस बारे में न्यासा ने कभी भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. बच्चों का मन कभी भी बदल सकता है. फिलहाल वह विदेश में है, अभी पढ़ रही है."

ये भी पढ़ें - Tanhaji के लिए National Film Award जीतने पर गदगद हैं अजय देवगन, कह दी ये बात

बता दें न्यासा इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं और ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं. इससे पहले, वह अपनी स्कूली शिक्षा के लिए सिंगापुर में थीं. बॉलीवुड डेब्यू से पहले न्यासा के सोशल मीडिया फैन पेज के जरिए उनसे अपडेट्स मिलती रहती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement