Advertisement

10 या 12 नहीं इस हसीना के पास है हील्स का ऐसा जबरदस्त कलेक्शन, गिनते गिनते थक जाएंगे

Nushrratt Bharuccha ने हाल ही में अपनी हील्स और शूज का कलेक्शन शेयर किया जिसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इसे देखकर शॉक हैं.

Latest News
10 या 12 नहीं इस हसीना के पास है हील्स का ऐसा जबरदस्त कलेक्शन, गिनते गिनते थक जाएंगे

Nushrratt Bharuccha

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है. नुसरत ने कई हिट फिल्में दी तो वहीं अपने करियर में उन्हें फ्लॉप फिल्मों का भी सामना करना पड़ा. हालांकि उनके स्टारडम में कमी नहीं आई है. फिल्मों के अलावा वो अपने फैंशन सेंस और ग्लैमरस लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिसे देख सभी लोग हैरान हैं. इन फोटो में वो अपने फुटवेयर के कलेक्शन के साथ नजर आईं. 

नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की जिसमें वो अपने बड़े से जूतों के कलेक्शन के साथ नजर आईं. ये तस्वीरें उनके जूते की अलमारी के 'सफाई के दिन' की हैं. इस फोटो में ना सिर्फ जूते बल्कि सैंडल, फ्लिप फ्लॉप, पंप हील्स, स्नीकर्स और न जाने क्या-क्या फुटवेयर नजर आ रहा है. एक्ट्रेस भी अपने फुटवेयर्स के बीच में जा बैठीं और खूब पोज दिए.

फैंस उनकी ये फोटो देख काफी हैरान हैं और लोग कलेक्शन देख गिनते गिनते थक गए हैं. लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें एक्ट्रेस का ये शानदार कलेक्शन:

फोटो


ये भी पढ़ें: इजरायल से भारत वापस लौटीं Nushrratt Bharuccha, एयरपोर्ट पर डरी सहमी हालत में आईं नजर


तय किया TV से लेकर फिल्मों का सफर 

नुसरत ने छोटे परदे से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. उन्हें बतौर टीवी एक्ट्रेस भी खूब पसंद किया गया था. नुसरत ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'जय संतोषी मां' से की थी. शुरुआत में उन्हें कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा था पर उन्हें बड़ी पहचान फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' से मिली. इसके बाद 'प्यार का पंचनामा' जैसी फिल्मों में भी उन्हें खूब पसंद किया गया था. 

वो 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और ड्रीम गर्ल में भी नजर आईं. उन्हें आखिरी बार थ्रिलर, अकेली में देखा गया था, जो 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.


ये भी पढ़ें: एक हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं ये 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस


DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement