Advertisement

Nora Fatehi के साथ Akshay Kumar ने किया सिजलिंग डांस, हो गए ट्रोल, लोग बोले 'मजे तो इनके हैं'

Nora Fatehi और Akshay Kumar का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर दोनों काफी ट्रोल हो रहे हैं. इसमें वो Kudiye Ni Teri गाने पर डांस कर रहे हैं.

Latest News
Nora Fatehi के साथ Akshay Kumar ने किया सिजलिंग डांस, हो गए ट्रोल, लोग बोले 'मजे तो इनके हैं'

Akshay Kumar And Nora Fatehi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी (Selfiee) के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर और दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं. प्रमोशन के लिए अक्षय रोज किसी ना किसी सेलेब के साथ अपनी फिल्म के गानों पर रील बनाते नजर आ जाते हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर अक्की ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ अपनी इस फिल्म के गाने कुड़ियां नी तेरी (Kudiye Ni Teri song) पर एक प्रमोशनल डांस वीडियो शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है.

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार को नोरा फतेही के साथ सिजलिंग डांस मूव्स करते हुए देखा गया. ये गाना उनकी फिल्म सेल्फी का है. कुड़ियां नी तेरी नाम के इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी. जल्द ही वीडियो वायरल हो गया और इसे लेकर दोनों ट्रोल हो गए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi ने गोल्डन रंगवा लिए अपने बाल, Hot Photo Shoot देखकर ट्रोल करने लगे लोग

लोग इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय की खूब खिंचाई कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'ट्विंकल भाभी ने ज्यादा आजादी दे रखी है'. दूसरे ने कहा, 'ट्विंकल खन्ना आपकी लोकेशन जानना चाहती हैं.' एक और यूजर ने लिखा 'मजे तो इनके ही हैं.'  

बता दें कि फिल्म में इस गाने में अक्षय कुमार के साथ मृणाल ठाकुर थिरकते हुए देखी जा सकती हैं. कुड़िये नी तेरी से पहले अक्षय कुमार कई बॉलीवुड सितारों के साथ मैं खिलाड़ी रीमिक्स पर डांस करते नजर आए थे. उन्होंने सलमान खान और बड़े मियां छोटे मियां के को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ डांस किया था.

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar को भारत के नक्शे पर चलना पड़ा भारी, लोगों ने जमकर लगाई क्लास, बोले 'थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो'

सेल्फी का निर्देशन राज मेहता ने किया है और ये 2019 की मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु लीड रोल में थे. फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement