Advertisement

Nimrat Kaur ने परिवार संग यूं मनाई दिवाली, अपनी नानी के साथ शेयर किया क्यूट Video

Nimrat Kaur ने अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस दौरान फैंस को सबसे प्यारी उनकी नानी लगीं जो वीडियो में एक्ट्रेस संग नजर आईं.

Latest News
Nimrat Kaur ने परिवार संग यूं मनाई दिवाली, अपनी नानी के साथ शेयर किया क्यूट Video

Nimrat Kaur

Add DNA as a Preferred Source

पूरे देशभर में दिवाली की धूम है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों ने इस त्योहार को धूमधाम से मनाया है. सेलेब्ल सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर भी कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस निमरत कौर (Nimrat Kaur) ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई. खास बात ये रही कि उन्होंने अपनी नानी के साथ कुछ वीडियो शेयर किए जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहे हैं. सभी को उनकी नानी काफी क्यूट लग रही हैं. 

निमरत कौर पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही हैं. जब से उनका नाम अभिषेक बच्चन से जोड़ा गया है तबसे वो काफी चर्चा में हैं. हालांकि, अफवाहों की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं एक्ट्रेस इन सबपर ध्यान ना देते हुए परिवार के साथ दिवाली मनाती दिखीं. इसके साथ ही उन्होंने बंदी छोड़ दिवस भी पूरे जोश के साथ मनाया.

इन सबमें से लोगों का ध्यान उनकी नानी पर गया जिनका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया. एक क्लिप में वो उनसे पंजाबी में बात करते हुए नजर आईं. फैंस उनकी नानी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan संग अफेयर की खबरों पर आखिरकार Nimrat Kaur ने किया रिएक्ट, बताई सच्चाई

बता दें कि लंबे वक्त से मीडिया ने दावा किया है कि निम्रत कौर के कारण ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में दरार आ गई है. खबरों के मुताबिक अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म दसवीं की को-स्टार निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं. इसपर निम्रत ने चुप्पी तोड़ी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में निम्रत कौर ने अपनी बात रखीं. 

उन्होंने कहा 'लोग अब भी वही कहेंगे जो वो कहना चाहते हैं. इस तरह की अफवाहें रुकने वाली नहीं है और मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करती हूं.'

ये भी पढ़ें: Abhishek-Aishwarya की तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ Nimrat Kaur का पोस्ट, जानें क्या है खास

अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर फिल्म दसवीं में एक साथ काम कर चुके हैं. दोनों के अफेयर की खबरें उस दौरान शुरू हुई जब रेडिट पर अभिषेक और निम्रत का एक वीडियो वायरल हुआ.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement