Advertisement

Netflix Web Series: जल्द सुलझेगी पुरानी कहानियों की गुत्थी, Delhi Crime, Jamtara के अलगे सीजन का ऐलान

Netflix Web Series: चर्चित ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) अपनी मशहूर वेब सीरीज की अगली कड़ी को जल्द ही रिलीज करने जा रहा है. इनमें शेफाली शाह (Shefali Shah) की दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) और चर्चित वेब सीरीज जामताड़ा (Jamtara) शामिल है.

Netflix Web Series: जल्द सुलझेगी पुरानी कहानियों की गुत्थी, Delhi Crime, Jamtara के अलगे सीजन का ऐलान

Netflix web series

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Netflix Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है. अपनी चर्चित वेब सीरीज के दूसरे सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म फिर से लाने जा रहा है. इसका कड़ी में दिल्ली क्राइम (Delhi Crime), जामताड़ा (Jamtara) जैसी मशहूर वेब सीरीज शामिल है, जिसके दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया है. क्राइम थ्रिलर जॉनर को आगे बढ़ते हुए, अनुभवी पुलिस अधिकारी डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी विश्वसनीय टीम कहानी को आगे बढाई जाएगी. 

भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेता सीरीज दिल्ली क्राइम में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी एक बार फिर अपने जांबाज पुलिस ऑफिसरों के साथ मुस्तैद होंगी. शेफाली शाह की तरफ से निभाए गए आईपीएस अधिकारी का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था. अगले सीजन में क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. सच्ची घटनाओं से प्रेरित, शीर्ष पुलिस अधिकारी वर्तिका दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों को हत्यारों के एक जघन्य गिरोह से बचाने की कोशिश करती हुई नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें - Mouni Roy ने समुंदर किनारे कराया Backless फोटोशूट, सफेद चादर से खुद को यूं ढका

सीरीज में शेफाली शाह के अलावा, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, यशस्विनी दयामा, सिद्धार्थ भारद्वाज, गोपाल दत्त, डेन्जि़ल स्मिथ, तिलोत्तमा शोम, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव और अंकित शर्मा शामिल जैसे कलाकार शामिल हैं.

वही साइबर क्राइम का गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा के ऊपर नेटफ्लिक्स में अपनी पहली सीरीज इसी नाम से बनाई थी. उसकी कहानी सीरीज के अगले सीजन में पढ़ाई जाएगी. सीरीज में स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमन पुष्कर, मोनिका पंवार, अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्ष परदासनी और सीमा पाहवा जैसे कलाकार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - Bigg Boss 16: Salman Khan ने 3 गुना बढ़ाई अपनी फीस, जानें अब क्या है उनकी डिमांड?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement