Advertisement

Neha Kakkar ने पहले स्टेज पर निकाली बेसुरी आवाज, फिर लोगों ने इस गाने का रीमेक बनाने पर कर दिया ट्रोल

Neha Kakkar इन दिनों अपने एक स्टेज परफॉर्मेंस और रीमेक सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को लेकर लोग उन्हें जमकर Troll कर रहे हैं.

Latest News
Neha Kakkar ने पहले स्टेज पर निकाली बेसुरी आवाज, फिर लोगों ने इस गाने का रीमेक बनाने पर कर दिया ट्रोल

Neha Kakkar नेहा कक्कड़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के नाम कई ब्लॉकबस्टर गाने हैं. काला चश्मा से लेकर मनाली ट्रान्स तक, उन्होंने कई हिट ट्रैक्स गाए हैं. हालांकि, ऐसा लगता है कि मानों उनके बुरे दिन चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर सिंगर दो वजहों से काफी ट्रोल हो रही हैं. पहला उनका स्टेज परफॉर्मेंस (Neha Kakkar live performance) और दूसरा 90 के दशक का बेहद पॉपुलर 'मैंने पायल है छनकाई' (Falguni Pathak remake song) का रीमेक. इन दोनों ही कारणों से लोग नेहा को जमकर इंटरनेट पर खरी खोटी सुना रहे हैं. यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें ढिंचक पूजा (Dhinchak Pooja) से कंपेयर कर दिया है और तो और लोग उन्हें जेल भेजने तक की बात कर रहे हैं. 

पहले बात करते हैं नेहा कक्कड़ के उस रीमेक गाने की जिसे लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर लताड़ लगा रहे हैं. दरअसल 90 के दशक की सिंगर फाल्गुनी पाठक का पॉपुलर गाना 'मैंने पायल है छनकाई' को हाल ही में रिक्रिएट किया गया है. एक तरफ कुछ लोगों को ये गाना बेहद पसंद आया तो वहीं काफी लोग नेहा से नाराज हो गए.

इस गाने में नेहा की आवाज की लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स 90 के दौर के इस हिट क्लासिक सॉन्ग को बरबाद करने के लिए नेहा को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं. कोई उन्हें इंडस्ट्री को छोड़ने को कह रहा है तो कोई उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहा. लोग यहीं नहीं रुके, कई लोगों ने नेहा को बेसुरी सिंगर ढिंचक पूजा से कंपेयर कर डाला है.

बता दें कि नेहा कक्कड़ का नया गाना 'ओ सजना' रिलीज हो गया है. इस गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है और लिरिक्स जानी ने लिखे हैं. वहीं इस गाने के वीडियो में नेहा के साथ प्रियांक शर्मा और धनश्री वर्मा भी हैं. 

ये भी पढ़ें: पब्लिसिटी के लिए इन स्टार्स ने किए अजीबो- गरीब कारनामे, कोई हो गया प्रेग्नेंट तो किसी ने की सगाई 

लाइव इवेंट में नेहा की आवाज सुन चकराए लोग

हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक इवेंट में फेमस सॉन्ग 'मनाली ट्रांस' गुनगुनाती नजर आ रही हैं. उन्हें सुनकर ऑडियंस भी चीयर करती नजर आई पर जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया. लोगों ने इसकी तारीफ की जगह उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि वो गा रही हैं या कराह रही हैं. एक और यूजर ने लिखा, 'पहले ऐसे लगा मच्छर गुनगुना रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement