Advertisement

Neha Kakkar के मेलबर्न कॉन्सर्ट का सच आया सामने, कम भीड़ देख सिंगर ने परफॉर्म करने से किया था इनकार?

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दो इवेंट प्लानर्स ने खुलासा किया है और पूरे विवाद पर सिंगर के दावों को झूठ बताया है.

Latest News
Neha Kakkar के मेलबर्न कॉन्सर्ट का सच आया सामने, कम भीड़ देख सिंगर ने परफॉर्म करने से किया था इनकार?

Neha Kakkar नेहा कक्कड़

Add DNA as a Preferred Source

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर में से एक हैं. मार्च के महीने में सिंगर मेलबर्न एक कॉन्सर्ट के लिए गई थीं, लेकिन वहां देरी से पहुंचने पर उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वह कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंची थी और वहां पहुंचने के बाद उन्होंने फैंस से रोते हुए माफी मांगी थी. बाद में दावा किया गया कि आयोजकों ने उनके साथ धोखाधड़ी की और शो के लिए उन्हें पैसे भी नहीं दिए गए. हालांकि अब इस विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई रैपर ने कई अलग बातों का खुलासा किया है. 

वहीं, मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया और दो ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर इस मामले को लेकर आगे आए और उन्होंने नेहा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उनके अनुसार नेहा को वादे के मुताबिक पैसे दिए गए थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि कार्यक्रम स्थल पर केवल 700 लोग ही आए थे, तो उन्होंने परफॉर्म नहीं करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- 'बहुत तकलीफ के बाद...', Sonu Kakkar ने बहन नेहा और भाई टोनी से तोड़े सारे रिश्ते-नाते, फिर किया ये शॉकिंग काम

पेस डी ने नेहा को लेकर किया खुलासा

दरअसल, सिद्धार्थ कन्न के साथ एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलियाई रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी ने दावा किया कि, '' मैंने आयोजक से बात की और पता चला कि वह समय पर नहीं आई और कई बार देरी हुई. उन्होंने कहा कि वह लगातार ऐसे बयान देती रही, मैं अभी नहीं जाऊंगी, मैं यह नहीं करूंगी.

पेस डी ने आगे बताया कि नेहा कक्कड़ ने दर्शकों की तरफ देखा और आयोजकों से कहा, '' केवल 700 लोग? मैं तब तक परफॉर्म नहीं करूंगी जब तक वेन्यू भर नहीं जाता. जिसके कारण कार्यक्रम में और देरी हुई. पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने नेहा कक्कड़ के आरोपों का जवाब दिया. उन दावों का खंडन किया कि कार्यक्रम आयोजक उन्हें होटल, खाना और पानी जैसी चीजें देने तक में असफल रहे. उन्होंने नेहा के इस आरोप का भी खंडन किया कि वे उनके पैसे लेकर भाग गए.

उन्होंने कहा, '' अगर होटल नहीं था तो वह कहां ठहरी थी? वह जी वैगन में सफर कर रही थी. कलाकार के ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही उन्हें पूरी पेमेंट कर दी जाती है. 100 प्रतिशत उन्हें एडवांस पेमेंट कर दिया जाता है, यह ऑस्ट्रेलिया में बहुत ही बुनियादी बात है.

यह भी पढ़ें- लाइव कॉन्सर्ट में फूट-फूटकर रोईं Neha Kakkar, फैंस ने लगाए 'Go Back' के नारे, सिंगर बोलती रहीं 'प्लीज, प्लीज...'

नेहा ने पूरे मामले पर दिया बयान

इस बीच नेहा ने एक लंबा नोट लिखकर अपनी कहानी बताई. उन्होंने दावा किया कि ऑर्गेनाइजर्स के साथ उनका एक्सपीरियंस बहुत बुरा रहा क्योंकि वे उनके पैसे लेकर भाग गए. उन्होंने कहा कि वह 3 घंटे देरी से आई, क्या उन्होंने एक बार भी पूछा कि उनके साथ क्या हुआ. उन्होंने उसके और उसके बैंड के साथ क्या किया? जब मैंने स्टेज पर बात की, तो मैंने किसी को भी नहीं बताया कि हमारे साथ क्या हुआ, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि किसी को कोई नुकसान हो. मैं कौन होती हूं किसी को सजा देने वाली, लेकिन अब जब यह मेरे नाम पर आया है, तो मुझे बोलना ही था. तो यह रहा. 

उन्होंने आगे कहा, '' क्या आप सभी जानते हैं कि मैंने मेलबर्न के दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त में परफॉर्म किया था? ऑर्गेनाइजर्स मेरे और दूसरों के पैसे लेकर भाग गए. मेरे बैंड को खाना, होटल और यहां तक कि पानी भी नहीं दिया गया. मेरे पति और उनके दोस्त गए और उन्होंने उन्हें खाना दिया . उन सबके बावजूद, हम फिर भी स्टेज पर गए और बिना किसी आराम या किसी और चीज के शो किया क्योंकि मेरे फैंस वहां घंटों तक मेरा इंतजार कर रहे थे.

नेहा ने आगे कहा, '' क्या आप जानते हैं कि हमारे साउंड चेक में कई घंटों की देरी हुई, क्योंकि साउंड वेंडर को पेमेंट नहीं किया गया था और उसने साउंड चालू करने से इनकार कर दिया था? और जब इतनी देरी के बाद हमारा साउंड चेक शुरू हुआ, तो मैं वेन्यू तक नहीं पहुंच सकी, साउंड चेक नहीं कर सकी, हमें यह भी नहीं पता था कि कॉन्सर्ट हो रहा है या नहीं क्योंकि आयोजकों ने मेरे मैनेजर के फोन उठाने बंद कर दिए थे क्योंकि जाहिर तौर पर वे स्पॉन्सर और सभी से दूर भाग रहे थे. हालाँकि अभी भी शेयर करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी है.

उन्होंने अपने फैंस को उनका सपोर्ट करने और उनकी स्थिति को समझने के लिए धन्यवाद दिया. "मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरे लिए इतनी खूबसूरती से बात की, जैसे कि यह सब उनके साथ पर्सनल तौर से हुआ हो. मैं वास्तव में उन सभी प्रयासों की सराहना करती हूं जो उन्होंने मेरी स्थिति को साफ करने के लिए किए. मैं हमेशा उन सभी की आभारी रहूंगी जिन्होंने उस दिन मेरे  म्यूजिक कॉन्सर्ट में भाग लिया और मेरे साथ रोए और यहां तक कि दिल खोलकर नाचे भी. मैं अपने नेहार्ट्स को हमेशा मेरे लिए खड़े होने के लिए और मेरा समर्थन करने वाले और मुझे केवल प्यार देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद नहीं दे सकती. थैंक्यू. इससे पहले नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया था, जिसमें कहा गया था कि देरी इवेंट आयोजकों के मिसमैनेजमेंट के कारण हुई.

(With inputs from ANI)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement