Advertisement

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर खूब ट्रोल हुई थीं Neha Dhupia, अब जाकर 'अटैक' पर तोड़ी चुप्पी

Neha Dhupia ने बताया कि किस तरह सेलेब्रिटीज को लोग 'पब्लिक फिगर' बोलकर अटैक करते हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी जवाब दिया है.

Latest News
शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर खूब ट्रोल हुई थीं Neha Dhupia, अब जाकर 'अटैक' पर तोड़ी चुप्पी

Neha Dhupia On Pregnancy Before Marriage: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर बोलीं नेहा धूपिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इंडस्ट्री के सबसे बोल्ड कपल्स में गिनी जाती हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. नेहा दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी (Neha Dhupia On Trolling) के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं. कई लोग आज भी उन्हें शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोल करते दिखाई दे जाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस मामले पर खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि किस तरह वो कैंसिल कल्चर की शिकार हुई हैं और लोगों ने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की है.

नेहा धूपिया यूं तो मीडिया इंट्रैक्शन में कम ही नजर आती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने जूम को एक धमाकेदार इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंसी की वजह से ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि 'हम सेलेब्रिटीज पब्लिक फिगर हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम पर कोई भी आकर अटैक कर सकता है'.

ये भी पढ़ें- जन्म से Bipasha Basu की बेटी के दिल में थे दो छेद, याद करते ही रो पड़ी एक्ट्रेस

नेहा कहती हैं कि 'मुझे अब तक ऐसे आर्टिकल में टैग किया जाता है, जहां एक्ट्रेसेस के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात होती है. लोग किस तरह के कैल्कुलेशन करते हैं और आपके ऊपर नजर बनाए रहते हैं. ये सब बातें बेतुकी लगती है'. नेहा का कहना है कि वो 'कैंसिल कल्चर' का शिकार हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Neha Dhupia Birthday: इन 3 बड़े सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं नेहा धूपिया, Angad Bedi संग शादी की तस्वीरें देख चौंक गए थे फैंस

बता दें कि नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 में शादी की थी. दोनों की ये शादी परिवार और करीबियों के बीच हुई बेहद इंटीमेट सेरेमनी थी. इसके बाद नेहा और अंगद की बेटी मेहर ने 2018 के नवंबर महीने में जन्म लिया था. इसी के बाद लोग तरह- तरह की बातें करने लगे थे. हालांकि, शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर नेहा ने पहले भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि 'ये मेरी च्वाइस है और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement