Advertisement

Neeyat Trailer: अमीरों की पार्टी, दिखावे वाले दोस्त फिर मर्डर, इस हॉलीवुड मूवी की कॉपी है Vidya Balan की फिल्म

Neeyat Trailer: Vidya Balan की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें एक्ट्रेस ने CBI ऑफिसर का रोल निभाया है पर ये फिल्म Hollywood की एक हिट फिल्म की कॉपी बताई जा रही है.

Latest News
Neeyat Trailer: अमीरों की पार्टी, दिखावे वाले दोस्त फिर मर्डर, इस हॉलीवुड मूवी की कॉपी है Vidya Balan की फिल्म

Neeyat Trailer: Vidya Balan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: काफी समय से बड़े पर्दे से दूर एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की नई फिल्म नियत (Neeyat) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें एक्ट्रेस एक जासूस का रोल निभा रही हैं. इस ट्रेलर में फिर एक बार विद्या बालन की धांसू एक्टिंग की झलक देखने को मिल रही है. हालांकि ये फिल्म एक हॉलीवुड मूवी की कॉपी है. इसे लेकर लोग इस फिल्म के ट्रेलर (Neeyat Trailer) को ट्रोल कर रहे हैं. नजर डालते हैं कि ट्रेलर में क्या कुछ खास है और ये किस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है.  

स्कॉटलैंड के खूबसूरत नजारों के साथ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है. इसमें अरबपति आशीष कपूर और उनके करीबी परिवार और दोस्तों की ग्लैमरस दुनिया दिखाई गई है जहां हर कोई अपने रहस्यों के जाल में उलझा हुआ है. ट्रेलर में दिखाया जाता है कि जब आशीष कपूर की अपनी ही पार्टी में हत्या हो जाती है, तो जासूस मीरा राव को कातिल को ढूंढने की जिम्मेदारी दी जाती है. आशीष कपूर का रोल एक्टर राम कपूर निभा रहे हैं, वहीं मीरा राव का रोल विद्या बालन निभा रही हैं. 

नीचे देखें फिल्म का ट्रेलर. 

ये भी पढ़ें: Vidya Balan Oops Moment: इस शख्स ने खींची विद्या बालन की साड़ी! बुरी तरह घबरा गईं एक्ट्रेस-Video

विद्या बालन और राम कपूर के अलावा फिल्म में राहुल बोस, नीरज काबी, अमृता पुरी, शहाना गोस्वामी, निकी वालिया, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली, दानेश रजवी, इशिका मेहरा और माधव देवल सहित कई शानदार एक्टर्स नजर आने वाले हैं.

इस फिल्म को अनु मेनन ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले वो विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी की भी डायरेक्ट कर चुकी हैं. फिलहाल ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें: Vidya Balan से लेकर Kangana Ranaut तक, Casting Couch पर छलका इन एक्ट्रेसेस का दर्द, बोलीं- रोंगटे खड़े हो जाते हैं...

इस Hollywood फिल्म की है कॉपी

2022 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म Glass Onion की कॉपी है ये फिल्म. देखना ये होगा कि विद्या बालन की ये फिल्म इस हॉलीवुड फिल्म की तरह हिट हो पाती है या नहीं. 

यहां देखें Trailer: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement