Advertisement

Nawazuddin Siddiqui: पहली बार कैमरे के सामने आईं नवाजुद्दीन की बेटी, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Nawazuddin Siddiqui को पहली बार अपनी बेटी के साथ स्पॉट किया गया है. वहीं, फैंस को पापा और बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Latest News
Nawazuddin Siddiqui: पहली बार कैमरे के सामने आईं नवाजुद्दीन की बेटी, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिंदी सिनेमा के मंझे हुए एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी शानदार एक्टिंग के चलते करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. नवाजुद्दीन को हर तरह के किरदार में जान फूंक देने के लिए जाना जाता है. चाहे रोल हीरो का हो या विलेन का, एक्टर हर किरदार में खुद को आसानी से ढ़ाल लेते हैं. यही वजह है कि आज हर एक्टर और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है. बात अगर फिल्मों से हटकर करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइक के बीच नहीं आने देते हैं. इतना ही नहीं, बेहद कम ऐसे मौके रहे हैं जब एक्टर सार्वजनिक रूप से अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ भी नजर आए हों. हालांकि, इस बार पहली बार ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. 

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली बार अपनी बेटी शोरा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस पापा और बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में शोरा की सादगी देखने के बाद एक्टर के फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध डाले हैं. 

यह भी पढ़ें- Pathaan Song Besharam Rang: दीपिका पादुकोण का Hot डांस... शर्टलेस शाहरुख, गाना सुनकर होश उड़ जाएंगे

यहां देखें वीडियो-

 

 

है ना क्यूट? वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जैसे पापा, वैसी ही बेटी...इसे कहते है असली स्टार' तो दूसरे ने लिखा, 'सादगी देखो बस यार! दिल साफ हो और दिल में रब हो तो केसी चीज की जरूरत नहीं पड़ती.' तीसरे ने लिखा, 'इतना बड़ा नाम होने पर भी जरा घमंड नहीं है. बहुत सुंदर बिटिया है आपकी.' इन सब के अलावा कई लोगों ने शोरा की तुलना राधिका आप्टे (Radhika Apte) से कर डाली है. 

यह भी पढ़ें- Pathaan: फैंस के गुस्से के सामने झुके मेकर्स, दिपिका पादुकोण का स्विमसूट वाला हॉट लुक रिलीज

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म साल 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं, एक्टर को आखिरी बार 'हीरोपंती 2' में देखा गया था. फिल्म में नवाजुद्दीन विलेन की भूमिका में थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement