Advertisement

Nawazuddin Siddiqui फिल्म Haddi के लिए बने ट्रांसजेंडर, वीडियो में देखें 3 घंटों में कैसे बदला रूप

Nawazuddin Siddiqui ने एक बाद फिर से फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. उनकी आने वाली फिल्म Haddi से फर्स्ट लुक सामने आया है.

Latest News
Nawazuddin Siddiqui फिल्म Haddi के लिए बने ट्रांसजेंडर, वीडियो में देखें 3 घंटों में कैसे बदला रूप

Nawazuddin Siddiqui Look In Film Haddi: फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' (Haddi) को लेकर बिजी हैं. इस फिल्म में एक्टर एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं, फिल्म को लेकर बिजी शेड्यूल के बीच नवाज ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से अपना पहला लुक (Haddi First Look) शेयर किया है. एक वीडियो शेयर कर एक्टर ने दिखाया है कि एक ट्रांसजेंडर (Nawazuddin Siddiqui Look As Transgender) के तौर पर उनका ट्रांसफॉर्मेशन किया गया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' से जुड़ा है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. फिल्म हड्डी से नवाज का फर्स्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए एक्टर के साथ-साथ टीम के लोग जमकर मेहनत करते दिख रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर के लुक को विश्वास कर पाने लायक बनाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने 3 घंटों तक मेहनत की है. यहां देखें नवाज को कैसे दिय गया ट्रांसजेंडर का लुक-

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: पहली बार कैमरे के सामने आईं नवाजुद्दीन की बेटी, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

वीडियो के आखिर में नवाज का पहला फाइनल लुक देखने को मिल रहा है और 'हड्डी' का पोस्टर भी रिलीज किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए नवाज ने कैप्शन में लिखा- '#Haddi में मेरे ट्रांसफॉर्मेशन की एक झलक. हड्डी 2023 में रिलीज होने जा रही है'. वहीं, फिल्म के पहले लुक ने फैंस को इस कदर दीवाना बना दिया है कि सभी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. कई सेलेब्स ने भी इसकी तारीफें की हैं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan से पहले इन सेलेब्स पर लग चुके हैं पत्नी-गर्लफ्रेंड को पीटने के आरोप

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement