Advertisement

'Nawazuddin Siddiqui स्टाफ को पीटते हैं', भाई Shamas ने लीक कर दी ऑडियो रिकॉर्डिंग

Nawazuddin Siddiqui पर उनके भाई Shamas Nawab Siddiqui ने सबूत के साथ शॉकिंग आरोप लगाए हैं, जिसमें स्टाफ को पीटने की बात कही जा रही है.

Latest News
'Nawazuddin Siddiqui स्टाफ को पीटते हैं', भाई Shamas ने लीक कर दी ऑडियो रिकॉर्डिंग

Nawazuddin Siddiqui Beat His Staff Members: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने स्टाफ मेंबर पर उठाया हाथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को उनकी एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी के अलावा भाई शमास सिद्दीकी (Shamas Nawab Siddiqui) ने भी घेरा हुआ है. खराब बर्ताव के आरोपों को लेकर नवाज फंसते ही जा रहे हैं. एक्टर की बीवी ने नवाज पर घर से निकालने और बच्चों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था. वहीं, भाई ने भी नवाज को लालची और घमंडी बताया था. अब एक बार फिर से शमास ने नवाज के खिलाफ मोर्चा खोला है और एक्टर पर स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. शमाश ने एक होली गिफ्ट बताकर एक ऑडियो भी शेयर किया है.

दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे उन्होंने 'होली गिफ्ट' बताया है. शमाश ने अपने इस ट्वीट में लिखा- 'होली के गिफ्ट के तौर पर ये वीडियो मिला. Nawazuddin Siddiqui अपने रुटीन के हिस्से के तौर पर स्टाफ को पीटते हैं. उनके मैनेजर बता रहे हैं कि उन्होंने एक लड़के की दूसरी बार किस तरह पिटाई की है. हालांकि, ये गधा एयरपोर्ट के साथ- साथ ऑफिस में भी पीटा जा चुका है. इसका विस्तारिक वीडियो जल्द ही रिलीज किया जाएगा. महान आदमी #VIVADITPURUSH'.

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui ने बीवी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले मुझे बुरा आदमी बना दिया

इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रहा है कि शमाश एक शख्स से कॉल पर बात कर रहे हैं. वो कहते हैं कि 'यार मुझे अवधेश ने बताया. इन्होंने मोनू को फिर से मारा है'. इस पर जवाब मिलता है कि 'दिन सुबह-सुबह शूट था उस दिन दो थप्पड़ मारे थे'. इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में नवाज का मैनेजर कंफर्म करता है कि ये दूसरी बार है जब एक्टर ने इस लड़के पर हाथ उठाया है. शमाश कहते हैं कि 'ये तो बहुत गलत बात है. मैं अपने तरीके से उनसे बात करूंगा'.

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया का हाल देख छलका Urfi Javed का दर्द, बोलीं 'पुराने दिन याद आ गए'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement