Advertisement

Navratri 2022: नवरात्रि और Bollywood का है कुछ खास कनेक्शन, यकीन नहीं तो देख लें ये 5 फिल्में

Navratri 2022: नवरात्रि का त्योहार बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी लकी साबित होता है. 5 फिल्में इस त्योहार के साथ अपना लकी कनेक्शन साबित कर चुकी हैं.

Latest News
Navratri 2022: नवरात्रि और Bollywood का है कुछ खास कनेक्शन, यकीन नहीं तो देख लें ये 5 फिल्में

Navratri In Bollywood Movies: बॉलीवुड फिल्मों में नवरात्रि

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस साल शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) 26 सितंबर से शुरु हो रहा है. यही वजह है कि देश भर में भक्तिमय माहौल हो गया है. वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री भी भक्ति में डूबी नजर आ रही है. फिल्मी सितारे भी इस पूजन की तैयारियां अभी से ही करने में जुट गए हैं और बेसब्री से मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, इस त्योहार के मौके फिल्में रिलीज होने का सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है. बात फिल्मों की हो रही है तो बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें नवरात्रि (Navratri In Bollywood Films) के त्योहार को शानदार तरीके से दिखाया गया है.

फिल्मों में नवरात्रि को आलीशान अंदाज में दिखाने के लिए फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली मशहूर हैं. वो अपनी कई फिल्मों में गुजराती बैकग्राउंड के किरदार दिखा चुके हैं. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' इसका क्लासिक उदाहरण है.

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय गुजराती लड़की बनकर बेहद खूबसूरत दिखी थीं. इस फिल्म में नवरात्रि का त्योहार और पूजन ग्रैंड अंदाज में दिखाया गया था.

ये भी पढ़ें- Karan Johar हत्यारे नहीं...Bollywood Boycott ट्रेंड के बीच Swara Bhasker ने कही ये बात

इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में भी नवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट करते दिखाया गया है. इस त्योहार पर फिल्म में एक धमाकेदार गाना भी बेस्ड है.

आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म 'लवयात्री' में भी नवरात्रि का ग्रैंड सेलीब्रेशन देखने को मिला था. फिल्म में Chogada टाइटल से एक गाना भी है जो सुपर-डुपरहिट साबित हुआ था.

शाहरुख खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की फिल्म 'रईस' में भी नवरात्रि सेलीब्रेशन दिखाया गया था. इस फिल्म का गाना 'उड़ी उड़ी जाए' इसी त्योहार पर बेस्ड है.

ये भी पढ़ें- Oscar Award 2023: कश्मीर फाइल्स या RRR नहीं, इस भारतीय फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत, राज कुमार राव और अमित साध स्टारर फिल्म 'काई पो चे' में भी नवरात्रि त्योहार का सेलीब्रेशन देखने को मिला. इस फिल्म का एक गाना 'शुभारंभ' इसी त्योहार के माहौल को लेकर शूट किया गया है.
दिलचस्प बात ये भी है कि इन सभी फिल्मों में दिखाए गए नवरात्रि स्पेशल गाने जबरदस्त हिट साबित हुए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement