Advertisement

Hardik Pandya संग तलाक के बाद पहली बार Natasa Stankovic ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संग तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने पहली बार रिएक्ट किया है और उन्होंने अपने सर्बिया वापस जाने की अफवाहों पर भी बात की है.

Latest News
Hardik Pandya संग तलाक के बाद पहली बार Natasa Stankovic ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा

Hardik Pandya Natasa Stankovic

Add DNA as a Preferred Source

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) अपने तलाक के बाद से अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कपल ने तलाक के बाद कभी भी सीधे तौर पर इस बारे में बात नहीं की है और न ही इसको लेकर कभी कोई बयान दिया है. लेकिन तलाक के कुछ महीनों बाद अब एक्ट्रेस नताशा ने रिएक्ट किया है. 

हार्दिक और नताशा का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है. अपने बेटे के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में नताशा ने बात की है. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि क्या वह सर्बिया वापस जाने की प्लानिंग कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इन सभी बातों और अपने बारे में चल रही अफवाहों को लेकर बात की है.

नताशा ने बेटे को लेकर कही ये बात

नताशा ने कहा, '' शहर में चर्चा में कि मैं वापस जा रही हूं, लेकिन मैं वापस कैसे जाऊंगी? मेरा एक बच्चा है. बच्चा यहीं स्कूल जाता है. कोई मौका नहीं है, ऐसा नहीं होगा. बच्चे को यहीं रहना होगा. वह यहीं है. हम( हार्दिक और मैं) अभी भी एक फैमिली है और बच्चा हमेशा हमें फैमिली बनाता है दिन के आखिर में.

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya ने नताशा को दिया है धोखा? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से मची खलबली

इस दौरान उन्होंने अपनी सर्बिया के हालिया ट्रिप के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, '' 10 साल हो गए हैं और मैं हर साल उसी समय सर्बिया वापस जाती हूं. नताशा ने कहा, '' जीवन में जो कुछ भी चल रहा है, उसके बावजूद मेरा मानना है कि बुरे लोग नहीं होते हैं. यह सिर्फ आत्माएं हैं, जो किसी न किसी तरह से खो जाती हैं. मुझे लगता है कि एक निश्चित समय पर मुझे अपनी कीमत का पता नहीं था. मैं कई स्थितियों में शांत रहूंगी, मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी. हो सकता है कि मैं ऐसा कहूं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगस्त्य के साथ रहकर मैंने खुद से प्यार करना सीख लिया है. एक्ट्रेस ने काम को लेकर कहा कि, पिछले पांच सालों में कुछ नहीं किया, लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है.

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक-नताशा का तलाक कन्फर्म, क्रिकेटर ने बताया कौन करेगा बेटे की परवरिश

जल्द ही डांस नंबर में नजर आ सकती हैं नताशा

एक सूत्र ने पिंकविला को नताशा के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया और कहा कि, नताशा अब अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहती हैं और यही उसके भारत लौटने का कारण है. हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ में एक डांस नंबर की शूटिंग करते हुए देखा गया था और हार्दिक से अलग होने के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा. वह अब अपने काम को लेकर बहुत सोच समझकर चुनेंगी और इसे हाल के दिनों में सामने आए सबसे अमेजिंग डांस नंबरों में से एक बनाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement