बॉलीवुड
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के पंजाबी कॉमेडी ड्रामा सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं, अब इस विवाद पर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने भी एंट्री ले ली है और उन्होंने दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है.
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों लगातार अपनी हाल ही में रिलीज पंजाबी कॉमेडी ड्रामा सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं है, जिसको लेकर देशभर में विवाद हो रहा है. फिल्म हालांकि भारत छोड़ विदेशों में रिलीज हो गई है. इस विवाद में अब नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने भी एंट्री ले ली है और उन्होंने दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है.
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है और उन्होंने दिलजीत का सपोर्ट किया है. एक्टर ने लिखा, '' मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं. जुमला पार्टी का गंदा काम करने वाला विभाग उस पर हमला करने का मौका तलाश रहा है. उन्हें लगता है कि आखिरकार उन्हें मौका मिल ही गया. फिल्म की कास्टिंग के लिए वह जिम्मेदार नहीं था, निर्देशक जिम्मेदार था. लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन है, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है और उसने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उसके दिमाग में जहर नहीं भरा है. ये गुंडे चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच पर्सनल संपर्क खत्म हो जाए. वहां मेरे करीबी रिश्तेदार और कुछ प्यारे दोस्त हैं और मुझे उनसे मिलने या उन्हें प्यार भेजने से कोई नहीं रोक सकता, और जो लोग "पाकिस्तान जाओ" कहेंगे, उन्हें मेरा जवाब है "कैलासा जाओ".

यह भी पढ़ें- Sardaar ji 3 विवाद के बीच BJP ने किया Diljit Dosanjh का सपोर्ट, सिंगर को बताया 'राष्ट्रीय संपत्ति'
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने चल रहे इस विवाद पर कहा था, ''जब ये फिल्म बनी थी तब सब ठीक था. ये फिल्म हमने फरवरी में शूट की थी और तब सबकुछ सही चल रहा था और बहुत सारी बड़ी चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं. इसके बाद मेकर्स ने फैसला किया कि फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं होगी ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.