Advertisement

जब रामायण की कहानी सुन बेहद इंप्रेस हुए थे हॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर Hans Zimmer, बोले 'ये हमारे समझ से भी आगे'

Ramayana हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. खास बात ये है कि इसका म्यूजिक हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर Hans Zimmer ने एआर रहमान के साथ मिलकर दिया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसको लेकर दिलचस्प बात शेयर की है.

जब रामायण की कहानी सुन बेहद इंप्रेस हुए थे हॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर Hans Zimmer, बोले 'ये हमारे समझ से भी आगे'

Ramayana

Add DNA as a Preferred Source

रामायण (Ramayana) भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक होने वाली है. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अपने शानदार स्टारकास्ट के साथ ही अपने वर्ल्ड क्लास VFX, ग्रैंड सेट्स, विज़ुअल और म्यूजिक को लेकर चर्चा में बनी रहती है. बीते दिनों रामायण के इंट्रोडक्शन वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी. इसे इंडियन म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान के साथ हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हंस जिम्मर ने तैयार किया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में बताया कि जब उन्होंने हैंस जिमर को पहली बार इस कहानी के बारे में बताया गया, तो उनका क्या रिएक्शन था.

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' को अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रकाश गुप्ता के पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर हैंस जिमर को पहली बार इस कहानी के बारे में बताया तो उनका रिएक्शन कैसा था. नमित ने बताया कि जब उन्होंने हैंस को रामायण की कहानी समझाना शुरू किया तो हैंस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया.

नमित ने कहा 'हैंस ने मुझसे कहा कि कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है.' जब नमित ने वजह पूछी तो हैंस ने जवाब दिया 'ये तो ऐसी चीज है जो हमारे समझ से भी आगे है. इसे हमें समझाने की जरूरत ही नहीं है.'

नमित ने आगे बताया कि हैंस ने उनसे कहा 'तुम्हें मुझे रामायण समझाने की जरूरत नहीं है, जो कहानी हजारों सालों से जिंदा है, पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही अहम है, उसे हमें समझाने की जरूरत नहीं है. उसमें कुछ तो खास है, जो आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है. हमें बस इसे मानना है और अपनी तरफ से सबसे अच्छा काम करना है, क्योंकि ये हमारे बस की बात नहीं है, ये हमसे भी ऊपर की चीज है.'

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Ramayana से हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर Hans Zimmer करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, जीत चुके हैं दो ऑस्कर

नमित ने कहा कि उनके लिए हैंस की ये बात सुनना काफी खास रहा. वो बोले 'मुझे लगा, ये कितनी खूबसूरती से कहा एक ऐसे इंसान ने जो रामायण के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन फिर भी उसने सम्मान दिया और कहा कि बस इस बात की कदर करनी चाहिए कि ये कहानी आज भी जिंदा है, लोग इससे दिल से जुड़े हैं और इसके लिए जुनून रखते हैं… बस यही काफी है. मुझे इससे ज्यादा कुछ जानने की जरूरत नहीं थी.'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में आने वाला है. वहीं हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिम्मर रामायण से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement