Advertisement

नागार्जुन ने 14 बार मारा था इस हसीना को थप्पड़, चेहरे का हो गया था ऐसा हाल, सालों बाद शेयर किया किस्सा

Isha Koppikar ने एक इंटरव्यू में बताया कि Nagarjuna Akkineni ने उन्हें फिल्म के एक सीन के लिए 14 बार थप्पड़ मारा था. एक्ट्रेस ने बताया कि इसके निशान आज भी उनके चेहरे पर हैं.

Latest News
नागार्जुन ने 14 बार मारा था इस हसीना को थप्पड़, चेहरे का हो गया था ऐसा हाल, सालों बाद शेयर किया किस्सा

Nagarjuna Akkineni and Isha Koppikar

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर भले ही सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं पर वो आए दिन चर्चा में रहती हैं. इसी बीच उनके हालिया बयान ने हलचल मचा दी है. उन्होंने बताया है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार नागार्जुन ने एक बार ईशा के कान के नीचे थप्पड़ मारा था. एक बार नहीं, बल्कि 14 बार ईशा के कान के नीचे नागा ने थप्पड़ मारा था. इसके बाद ईशा ने यह भी बताया कि एक्टर ने उन्हें थप्पड़ क्यों मारे थे.

ईशा कोप्पिकर ने हिंदी रश के साथ हुए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 1998 में आई साउथ की फिल्म चंद्रलेखा में एक्टर नागार्जुन के साथ काम किया था. इस फिल्म में, एक्टर ने एक सीन में ईशा को 14 बार थप्पड़ मारा था. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी. वो बोलीं 'मैंने नागार्जुन से थप्पड़ खाया और मैं एक दम कमिटेड एक्ट्रेस हूं. मुझे रियल मेथड एक्टिंग करनी है. तो वो जो थप्पड़ मार रहे थे, मुझे फील ही नहीं हो रहा था थप्पड़.'

उन्होंने आगे कहा 'मुझे लग रहा था कि ऐसा नहीं हो रहा है. उसने बिचारे ने थप्पड़ मारा पर प्यार वाला था. लेकिन निर्देशक ने कहा, 'ईशा, तुम्हें थप्पड़ मारा जा रहा है.' ईशा ने बताया कि उस समय नागार्जुन खुद उनसे पूछते हैं 'क्या तुम्हें यकीन है?' फिर ईशा की अनुमति से नागार्जुन उनके कान पर 14 बार मारते हैं और वो सीन सफलतापूर्वक फिल्माया गया. जैसे ही यह सीन शूट हुआ, नागार्जुन खुद ईशा के पास आए और उनसे माफी मांगी. 

ये भी पढ़ें: इन 10 सेलेब्स के तलाक ने सभी को किया था शॉक

1998 में रिलीज़ हुई चंरलेखा ईशा कोप्पिकर की शुरुआती फिल्मों में से एक रही है. ये तेलुगु फिल्म थी जो मलयालम मूवी का रीमेक थी. इसमें नागार्जुन और ईशा के अलावा राम्या कृष्णा भी अहम रोल में थीं. ये कॉमेडी-ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. वहीं ईशा की बात करें तो 2024 में आई फिल्म अयलान में उन्हें देखा गया था. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है. साथ ही वो कई वेब शोज में भी नजर आ चुकी हैं.  

अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement