Advertisement

Naatu Naatu के लिए पैसे देकर खरीदा गया Oscar? पढ़ें Jacqueline Fernandez के किस करीबी ने कही ऐसी बात

Jacqueline Fernandez के मेकअप आर्टिस्ट ने नाटू नाटू गाने पर निशाना साधा है. Shaan Muttathil का कहना है कि गाने के लिए ऑस्कर खरीदा गया है.

Naatu Naatu के लिए पैसे देकर खरीदा गया Oscar? पढ़ें Jacqueline Fernandez के किस करीबी ने कही ऐसी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का गाना 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) इतिहास रचते हुए ऑस्कर 2023 (Oscars 2023) अपने नाम कर चुका है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. देशभर में खुशी का माहौल है. हर कोई जूनियर एनटीआर (Jr. NTR), राम चरण (Ram Charan) और आरआरआर की पूरी टीम को ढेरों बधाई दे रहा है. हालांकि, इस बीच नाटू नाटू की इस जीत पर सवाल भी उठने लगे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
एक ओर जहां पूरा भारत ऑस्कर आने का जश्न मना रहा है तो वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के मेकअप आर्टिस्ट और करीबी दोस्त शान मुत्तथिल (Shaan Muttathil) ने इसे लेकर एक शॉकिंग आरोप लगाया है. 

यह भी पढ़ें- Oscars 2023: भारत के लिए एतिहासिक पल, RRR के सॉन्ग Naatu Naatu ने जीत लिया ऑस्कर अवॉर्ड

शान ने हाल ही में बिना नाम लिए नाटू नाटू गाने और आरआरआर के मेकर्स पर निशाना साधा है. मामले को लेकर उन्होंने एक ट्वीट कर विनर्स पर चुटकी ली और आरोप लगाया कि ये अवॉर्ड खरीदा गया है.

शान मुत्तथिल ने ट्वीट कर लिखा, 'हाहाहाह ये बहुत फनी है. मुझे लगा था कि हम केवल भारत में ही अवॉर्ड खरीद सकते हैं लेकिन अब ऑस्कर भी... पैसे से हम सब क्या हासिल नही कर सकते हैं. जब हमारे पास पैसा हो तो यहां तक कि ऑस्कर भी ले लो.'

यहां देखें शान मुत्तथिल का ट्वीट-

Shaan Muttathil

ये भी पढ़ें: Oscars Awards 2023 LIVE Updates: SS Rajamouli की RRR ने गाड़े झंडे, Naatu Naatu ने जीत लिया ऑस्कर अवॉर्ड

गौरतलब है कि ऑस्कर 2023 में जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'टेल इट लाइक अ वुमन' का गाना 'तालियां' भी बेस्ट गाने के लिए दावेदार था. इसी कैटेगरी में कंपीट करने वाले बाकी के गानों में 'टॉप गन: मेवरिक' से लेडी गागा का 'होल्ड माई हैंड', 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' से रिहाना का 'लिफ्ट मी अप' और सोन लक्स, मित्सकी, डेविड बायरन का 'दिस इज ए' शामिल हैं. हालांकि, इन सब को मात देते हुए RRR के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली. इसी कड़ी में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शान का ये ट्वीट नाटू नाटू के लिए ही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement