Advertisement

धमाकेदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म Flight टीवी पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये मूवी

रहस्यमयी प्लेन क्रैश की दिल दहला देने वाली घटना पर आधारित फिल्म Flight टीवी प्रीमियर के लिए तैयार है. जानिए ये मूवी आप कब और कहां देख सकते हैं.

Latest News
धमाकेदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म Flight टीवी पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये मूवी

मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म फ्लाइट

Add DNA as a Preferred Source

महिला दिवस यानि 8 मार्च को एक टीवी पर एक धमाकेदार थ्रिलर फिल्म 'फ्लाइट' रिलीज हो रही है. ये फिल्म विमान दुर्घटना पर आधारित है जिसके वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का इंतजार बेसब्री से हो रहा था. सूरज जोशी द्वारा निर्देशित और मोहित चड्डा, शिबानी बेदी और पवन मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म 8 मार्च को रात 10 बजे एंड पिक्चर्स पर प्रीमियर होगी.
इन दिनों हवाई एक्शन थ्रिलर फिल्मों का दौर चल रहा है, जिसके तहत जैसे 'तेजस', 'फाइटर' और 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं और अब इस शैली में 'फ्लाइट' की एंट्री भी हो गई है. फैंस का कहना है कि 'फ्लाइट' कुछ हटके पेश करती है. इस फिल्म की कहानी एक विमान दुर्घटना के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है.

फिल्म के किरदार रणवीर की कंपनी द्वारा निर्मित विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और कई यात्रियों की मौत की भयावह घटना के बाद, वो खुद इस मामले की जांच करने का फैसला करता है. कंपनी के अन्य शेयरधारकों की इच्छा के खिलाफ वो सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है. फिल्म दिखाती है कि किस तरह लालच एक इंसान के अंदर की मानवीयता खत्म कर देती है. फिल्ममेकर सूरज जोशी ने इस फिल्म में मौत का सामना करते आम आदमी की हालत को पर्दे पर बेहद शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है.


ये भी पढ़ें- Maidan Trailer: फुटबॉल से भारत का नाम रोशन करने चले Ajay Devgn, ये 5 सीन हैं धमाकेदार


 

फिल्म में रणवीर की भूमिका निभा रहे मोहित चड्डा का कहना है, 'मैं टीवी के दर्शकों के सामने फिल्म 'फ्लाइट' की मनोरंजक कहानी पेश करते हुए रोमांच महसूस कर रहा हूं. रणवीर मल्होत्रा की भूमिका निभाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहतरीन अनुभव था. एक अभिनेता के रूप में, किसी ऐसे किरदार में डुबकी लगाना हमेशा रोमांचक होता है, जो फिल्म में अपनी यात्रा के दौरान भावनाओं के ऐसे उथल-पुथल से गुजरता है, और  रणवीर जैसे किरदार को पर्दे पर पेश करना मेरे लिए सम्मान की बात है'.


ये भी पढ़ें- Big Girls Don't Cry: वंदना वैली की प्रिंसिपल बनी Pooja Bhatt, 7 गर्ल्स स्टूडेंट की हरकतों से स्कूल में होगा बवाल


अभिनेता पवन मल्होत्रा कहते हैं कि 'फ्लाइट पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था. फिल्म की कहानी जिस तरह से अपने मोड़ और झुकाव के साथ मुझे रोमांचित करती रही, उसी तरह मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसे इंजॉय करेंगे. मैंने 'सलीम लंगे पे मत रो', 'भाग मिल्खा भाग' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसे कुछ दिलचस्प काम किए हैं और उन पात्रों की तरह, मुझे बलराज का किरदार बहुत ही परतदार लगा'.

फिल्म 'फ्लाइट' जियो सिनेमा और अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध है.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement