Advertisement

'वो लंपट छिछोरा...' Ranbir Kapoor को राम बनना 'शक्तिमान' को नहीं आ रहा रास! कह बैठे विवादित बात

Mukesh Khanna ने Ranbir Kapoor को लेकर विवादित बात कह दी है. उन्होंने Animal एक्टर के Ramayana फिल्म में राम बनने पर आपत्ति जताई है.

Latest News
'वो लंपट छिछोरा...' Ranbir Kapoor को राम बनना 'शक्तिमान' को नहीं आ रहा रास! कह बैठे विवादित बात

Ranbir Kapoor Mukesh Khanna (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

90 के दशक में हर बच्चे के पसंदीदा सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktimaan) को आज कौन नहीं जानता है. इस टीवी सीरीज ने एक्टर मुकेख खन्ना (Mukesh Khanna) को रातों रात स्टार बना दिया. हालांकि वो अब किसी फिल्म या शो को लेकर नहीं बल्कि विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब उनके निशाने पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor as Ram in Ramayana) आ गए हैं. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बाद अब मुकेश ने एक्टर को लेकर भी ऐसी बात कह दी है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है. 

दरअसल मिड-डे से बातचीत में मुकेश खन्ना से भगवान राम के किरदार में रणबीर की कास्टिंग के बारे में पूछा गया. पहले तो उन्होंने इसपर कुछ नहीं बोला पर फिर कहा 'मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा, अगर मैं ऐसा करूंगा, तो वे मुझ पर हर किसी और हर चीज के बारे में टिप्पणी करने का आरोप लगाएंगे. उन्होंने मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया है. मैंने हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे के बारे में टिप्पणी की... मैं असभ्य नहीं हूं, लेकिन मैं अपनी बात कहता हूं. अगर वे रामायण बना रहे हैं, तो अरुण गोविल से तुलना अपरिहार्य होगी.'

राम के रोल के लिए किसे सही मानते हैं मुकेश?
जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई और एक्टर होगा जिसे वो राम के रोल के लिए उपयुक्त मानते हैं. इसपर मुकेश खन्ना बोले 'अरुण गोविल ने इस भूमिका के साथ जो किया वो स्वर्ण मानक बन गया है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी राम का किरदार निभाए, उसे राम का अवतार होना चाहिए. उसे रावण जैसा नहीं दिखना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: Shatrughan Sinha की परवरिश पर Mukesh Khanna ने उठाए सवाल, तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा ने Shaktimaan को दिया करारा जवाब

Ranbir Kapoor को बोले 'लंपट छिछोरा'
मुकेश यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा 'अपने वास्तविक जीवन में, अगर वे लंपट छिछोरा हैं, तो ये स्क्रीन पर दिखाई देगा।. अगर आप राम का किरदार निभा रहे हैं, तो आपको पार्टी करने और शराब पीने की अनुमति नहीं है. लेकिन मैं कौन होता हूं ये तय करने वाला कि राम का किरदार कौन निभाएगा?'

ये भी पढ़ें: 19 साल बाद छोटे पर्दे पर फिर आ रहा Shaktiman,  Mukesh Khanna को देख खुशी से झूम उठे 90s किड्स

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement