बॉलीवुड
मुकेश भट्ट(Mukesh Bhatt) बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और एक्टर हैं. वह आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 जून 1952 को होता है.
डीएनए हिंदी: मुकेश भट्ट(Mukesh Bhatt) बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और एक्टर हैं. वह आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. मुकेश का जन्म 5 जून 1952 को मुंबई में हुआ था. मुकेश भट्ट बॉलीवुड के जाने माने खानदान से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता नानाभाई भट्ट भी हिंदी सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जाने जाते हैं. उनके पिता एक गुजराती ब्राह्मण थे और मां एक गुजराती मुस्लिम थीं. मुकेश ने अपने घरेलू प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म से काम शुरू किया था.
मुकेश ने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत फिल्म जुर्म से की थी. इस फिल्म में विनोद खन्ना ने मुख्य भूमिका अदा की थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं, इसके बाद साल 1990 में मुकेश ने गुलशन कुमार से हाथ मिलाया और उनके साथ फिल्म आशिकी तैयार की. इस फिल्म से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. आशिकी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसके गाने आज भी लोगों को खूब पसंद है. उसके बाद उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क, नाजायज, फरेब, गुलाम, राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू जैसी फिल्में तैयार की थीं.
इमरान हाशमी को दिया मौका
वहीं, मुकेश ने अपने भतीजे इमरान हाशमी को भी लॉन्च किया था. उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म फुटपाथ में इमरान को मौका दिया था. इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बसु थी. इमरान के साथ मुकेश ने कई फिल्में बनाई है, जिसमें आवारापन, जन्नत, जन्नत 2, जन्नत 3, तुम मिले, क्रूक, हमारी अधूरी कहानी जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं.
कंगना को दिया बड़ा ब्रेक
इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी मौका दिया था. उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म गैंगस्टर के लिए कास्ट किया था. इस फिल्म से कंगना की किस्मत चमक गई थी.वह आज बॉलीवुड की बेहतरीन और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-Sushmita Sen ने Aarya 3 की शूटिंग की पूरी, एक्ट्रेस ने Sikander Kher को हग करते हुए कही यह बात
विवादों से जुड़े रहे मुकेश
मुकेश भट्ट विवादों से भी काफी घिरे रहे हैं. सनी लियोनी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने पर उन्होंने एक विवादित बयान दिया था. उनका कहना था कि जिस दौरान एक्ट्रेस की फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जाए, तब राष्ट्रगान नहीं बजाना चाहिए. साथ ही साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ भी उनका विवाद हुआ था. बताया जाता है कि महेश बाबू को बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आए थे, जिस पर एक्टर का कहना था कि वह उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएंगे. तभी मुकेश भट्ट ने कहा था कि अच्छी बात है, अगर बॉलीवुड उनकी फीस अफोर्ड नहीं कर सकता है, मैं उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.