Advertisement

Malaika Arora और अमृता के बीच फिर हुई जबरदस्त कैट फाइट, बड़ी बहन पर बुरी तरह चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस

Moving In With Malaika में एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी बहन अमृता से लड़ती नजर आईं. शो के प्रोमो वीडियो में मलाइका अमृता पर चिल्लाती नजर आ रही हैें.

Malaika Arora और अमृता के बीच फिर हुई जबरदस्त कैट फाइट, बड़ी बहन पर बुरी तरह चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' (Moving In With Malaika) को लेकर सुर्खियां में बनी हुई हैं. शो के अंदर एक्ट्रेस का एकदम बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है. यहां एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका, एक बार फिर अपनी बहन अमृता अरोड़ा से कुछ खफा दिखाई देने वाली हैं. इतना ही नहीं, इस बार एक्ट्रेस अपनी बहन पर बुरी तरह भड़क भी जाती हैं. 

शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस गोवा में साथ हॉलीडे मनाती नजर आ रही हैं. प्रोमो वीडियो की शुरुआत में मलाइका एक रेस्टोरेंट के अंदर टेबल पर खड़ी होकर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आती हैं. इस दौरान अमृता और रेस्टोरेंट में मौजूद बाकी लोग एक्ट्रेस को चीयर कर रहे होते हैं. सब कुछ ठीक था लेकिन तभी मलाइका का फोन कहीं खो जाता है और इसका ठीकरा एक्ट्रेस अपनी बड़ी बहन के सिर पर फोड़ती दिखाई देती हैं.  मलाइका अमृता पर चीखते हुए कहती हैं, 'मेरा फोन, तुमने कुछ किया क्या? प्रैंक है?' 

यह भी पढ़ें- Ananya Panday Hot Photoshoot: बेहद ग्लैमरस हैं अनन्या पांडे, बिना पैंट के क्लिक कराए फोटोशूट से मचाया तहलका

इधर, मलाइका के इस तरह सबके सामने उनपर चिल्लाने पर अमृता कहती हैं, 'ये प्रैंक नहीं हैं. तुम कुछ भी कह देती हो. रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों ने देखा कि क्या हुआ.' जवाब में मलाइका एक बार फिर भड़ते हुए कहती हैं, 'कुछ नहीं हुआ. मेरा फोन खो गया. मैंने तुम्हें फोटो क्लिक करने के लिए फोन दिया था. इसके बाद मैंने अपना फोन नहीं छुआ.' 

इस दौरान दोनों एक्ट्रेस वहां मौजूद लोगों से वीडियो ना बनाने की गुजारिश भी करती नजर आईं. 

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Tunisha Sharma के लिए PM Modi से मांगा इंसाफ, बोलीं 'मौत की सजा मिले'

आपको बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है. इससे पहले भी दोनों बहनों को रियलिटी शो पर जबरदस्त कैट फाइट करते हुए देखा जा चुका है. पहले भी अमृता अरोड़ा मलाइका के शो का हिस्सा बनने पहुंची थीं. यहां उन्होंने मलाइका को खूब खरी खोटी सुनाई. अमृता ने मलाइका द्वारा उन्हें लेकर किए गए जोक्स पर अपनी नाराजगी जताई थी जिसके बाद दोनों बहनों में कलह दिखाई दी. 

अमृता ने उस वक्त भी मलाइका से यही कहा था कि एक्ट्रेस सबके सामने कुछ भी बोल देती हैं, उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए. ऐसे में अब देखना होगा कि इस बार प्रोमो वीडियो में नजर आई दोनों के बीच ये कैटमफाइट क्या वाकई सच है या महज एक पब्लिसिटी स्टंट.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement