Advertisement

Mohini Dey ने AR Rahman संग तलाक के कनेक्शन पर किया रिएक्ट, अफवाहों को लेकर कही ये बात

एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के तलाक के बाद लोग लगातार कंपोजर की ग्रुप मेंबर बासिस्ट मोहिनी डे (Mohini Dey divorce) संग कनेक्शन ढूंढ रहे हैं, जिसके बाद अब उन्होंने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है.

Latest News
Mohini Dey ने AR Rahman संग तलाक के कनेक्शन पर किया रिएक्ट,  अफवाहों को लेकर कही ये बात

Ar Rahman, Mohini Dey

Add DNA as a Preferred Source

एआर रहमान (AR Rahman) ने 19 नवंबर को अपनी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) संग 29 साल बाद तलाक की घोषणा की है. इसके बाद से रहमान और उनकी पत्नी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. रहमान के तलाक की घोषणा के बाद उनकी गुप्स की मेंबर बासिस्ट मोहिनी डे (Mohini Dey divorce) ने भी अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने का ऐलान किया था. दोनों तलाक एक साथ अनाउंस होने के बाद लोग कनेक्शन ढूंढ रहे हैं. इन सभी खबरों को लेकर अब मोहिनी डे ने रिएक्ट किया है. 

रहमान की तलाक की खबर के बाद मोहिनी डे का तलाक भी चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने इन चर्चाओं को विराम देने के लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, '' मुझे इंटरव्यू के लिए बड़ी संख्या में मुझसे रिक्वेस्ट की गई है और मुझे पता है कि यह वाकई में क्या है, इसलिए मुझे सम्मानपूर्वक हर एक को अस्वीकार करना होगा, क्योंकि मुझे ये बेकार की चीजों में दिलचस्पी नहीं है. मुझे भरोसा है कि मेरी एनर्जी को अफवाहों पर खर्च करना उचित नहीं है. प्लीज मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें.

Mohini Dey insta story

यह भी पढ़ें- AR Rahman और Saira के अलग होने की क्या है वजह? जानें क्यों टूट रही है 29 साल बाद शादी

बेटे अमीन ने किया अफवाहों पर रिएक्ट

बता दें कि इससे पहले एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने भी अपने माता-पिता के तलाक की खबरों और मोहिनी डे से कनेक्शन को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,'' मेरी पिता न केवल अपने अमेजिंग योगदान के लिए बल्कि सालों से कमाए गए मूल्यों, सम्मान और प्यार के लिए जाने जाते हैं. झूठी और निराधार अफवाहों को फैलते देखना काफी दुखद है. आइए हम किसी के लाइफ और विरासत के बारे में बोलते समय सभी सच्चाई और सम्मान के महत्व को याद रखते हैं. प्लीज ऐसी गलत खबरों में शामिल होने या फैलाने से बचें. आइये उनकी गरिमा और हम सभी पर उनके अमेजिंग असर का सम्मान और बचाव करें.

यह भी पढ़ें- एआर रहमान के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज 

मोहिनी ने इंस्टा पर पोस्ट कर किया था तलाक का अनाउंस

मोहिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने तलाक को लेकर बयान जारी किया था. उन्होंने म्यूजिक कंपोजर पति मार्क हार्टसच से अलग होने का ऐलान किया था. इस पोस्ट में मोहिनी ने लिखा, '' भारी मन से, मार्क और मैं घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं. सबसे पहले, अपने दोस्तों और परिवार के लिए कमिटमेंट के रूप में, यह हमारे बीच एक आपसी समझ है. जबकि हम अच्छे दोस्त बने हुए हैं. हम दोनों ने फैसला किया है कि हम लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और आपसी सहमति से अलग होने और आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement