Advertisement

Mirzapur 3 के लिए 'बस थोड़ा इंतजार और', बीना त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट

Mirzapur 3 को एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खुद 'कालीन भैया' की पत्नी ने वीडियो शेयर कर गुड न्यूज शेयर की है.

Mirzapur 3 के लिए 'बस थोड़ा इंतजार और', बीना त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट

Mirzapur 3 Rasika Dugal मिर्जापुर 3 रसिका दुग्गल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले दोनों सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था. इसके बाद मेकर्स 'मिर्जापुर 3' को रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं. इस बीच सीरीज की बीना त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी गई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

रसिका दुग्गल मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. रसिका ने सीरीज के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई सारे बॉक्स नजर आ रहे हैं जिनपर सीरीज के मुख्य किरदारों का नाम लिखा हुआ है.उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'मिर्जापुर 3 की तैयारी'. साथ ही वीडियो के आखिर ने रसिका ने कहा- 'बस थोड़ा इंतजार और.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

रसिका के इस पोस्ट पर कमेंट की बहार आ गई है.  रसिका, मिर्जापुर में कालीन भैया की नई पत्नी और मुन्ना भैया की नई मां का किरदार निभा रही हैं. फिलहाल लोग बेसब्री से मिर्जापुर 3 का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है इस सीरीज का तीसरा सीजन इसी साल रिलीज होने वाला है. वहीं तीसरे सीजन की कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है.  हालांकि सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur Series के 'कालीन भैया' को मिला यह बड़ा अवॉर्ड, Delhi में मना जश्न 

बता दें कि मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में आया था और दूसरा 2020 में. ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसके किरदारों को काफी पसंद किया जाता रहा है. 

ये भी पढ़ें: वेब सीरिज़ में सेक्स और वायलेंस ... क्या है फ्यूचर?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement