Advertisement

Rakhi Sawant को किया था जबरन Kiss, 17 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट पहुंचे Mika Singh

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को जबरन Kiss करने के मामले में अब सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Rakhi Sawant को किया था जबरन Kiss, 17 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट पहुंचे Mika Singh
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का KISS वाला मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इसे लेकर सिंगर ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मीका एक्ट्रेस को कथित तौर पर जबरन किस करने के 17 साल पुराने मामले को रद्द कराना चाहते हैं. उनका कहना है कि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों ने ही इसे आपस में बात कर आराम से सुलझा लिया है, ऐसे में 2006 के इस मामले को रद्द किया जा सकता है.

मामले को लेकर मीका सिंह की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा, 'ये केस पिछले 17 सालों से अधर में पड़ा हुआ है. सिंगर के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है लेकिन अभी भी आरोप तय किए जाने बाकी हैं. हालांकि, इससे पहले ही मीका और सावंत ने मतभेद भुला दिए हैं और अपने मुद्दे सुलझा लिए हैं.'

यह भी पढ़ें- Mika Singh से शादी नहीं करेंगी Aakanksha Puri? बोलीं- इस बारे में सोच भी नहीं सकती...

वहीं, दूसरी ओर राखी के वकील का कहना है कि वे भी सिंगर की बातों से सहमत हैं और इसे सुलझाना चाहते हैं. इसके लिए राखी की ओर से एक हलफनामा भी तैयार कराया था. हालांकि, अब वो हलफनामा हाईकोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में कहीं खो गया है. कोर्ट का निर्देश है कि राखी को अगले हफ्ते तक एक फ्रेश हलफनामा तैयार करना पड़ेगा. इसके बाद ही आगे की कार्यवाही पूरी की जा सकेगी.

क्या था मामला?
बता दें कि साल 2006 में अपने जन्मदिन के मौके पर मीका सिंह ने सबसे सामने राखी को बिना उनकी सहमति के जबरन किस किया था. इस घटना के बाद जमकर बवाल मचा था. सिंगर की इस हरकत से राखी भी सन्न रह गई थीं. बाद में राखी की शिकायत पर मीका पर IPC की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (असॉल्ट) के तहत केस दर्ज किया गया था. इस घटना के बाद मीका को अरेस्ट भी किया गया लेकिन फिर वे जमानत पर रिहा हो गए थे.

यह भी पढ़ें- 12 साल की बच्ची के साथ रोमांस करते दिखे Mika Singh?  सोशल मीडिया पर मचा बवाल  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement