Advertisement

Metro in Dino Trailer: 'हर कहानी एक रिश्ता है...', 4-4 लव स्टोरीज लगाएंगी फिल्म में तड़का

Metro in Dino का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसको लेकर इंटरनेट पर काफी बज है. लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है.

Latest News
Metro in Dino Trailer: 'हर कहानी एक रिश्ता है...', 4-4 लव स्टोरीज लगाएंगी फिल्म में तड़का

Metro in Dino

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु (Anurag Basu) की मूवी 'मेट्रो... इन दिनों' (Metro in Dino) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. सारा अली खान, आदित्य रॉय, नीना गुप्ता, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर सहित स्टार्स इस फिल्म में नजर आएंगे. कुछ समय पहले इसका टीजर आया था जिसने फैंस को काफी इंप्रेस किया था. इसके बाद फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया गया था. अब फिल्म का ट्रेलर (Metro in Dino Trailer) भी आ गया है. वहीं आज से ठीक महीने बाद फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

मेट्रो... इन दिनों का बीते दिनों टीजर आया था. इसके बाद फिल्म के तमाम पोस्टर्स और फिल्म का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी किया. इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और ये गाना काफी हिट हो गया है. आज 4 मई को इसका  ट्रेलर रिलीज किया गया, वहीं ये फिल्म 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस ट्रेलर के वीडियो में सारा से लेकर आदित्य समेत तमाम सितारों की झलक दिखाई दी. 

3 मिनट 18 सेकेंड के इस ट्रेलर में 4 अलग अलग उम्र की लव स्टोरीज को दिखाया गया है. फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है जोकि शानदार है. इसकी झलक ट्रेलर में ही मिल गई है.

ये भी पढ़ें: Metro In Dino Teaser: दिल छू लेगा ये 1 मिनट का वीडियो, सारा से लेकर आदित्य सहित इन स्टार्स ने लगाए चार चांद

यहां देखें ट्रेलर:


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement