Advertisement

Metro In Dino Teaser: दिल छू लेगा ये 1 मिनट का वीडियो, सारा से लेकर आदित्य सहित इन स्टार्स ने लगाए चार चांद

Metro In Dino Teaser: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म मेट्रो इन दिनों का टीजर आखिराकार रिलीज हो गया है. इस 1 मिनट 13 सेकेंड की क्लिप में सभी स्टार्स की झलक देखने को मिली है.

Latest News
Metro In Dino Teaser: दिल छू लेगा ये 1 मिनट का वीडियो, सारा से लेकर आदित्य सहित इन स्टार्स ने लगाए चार चांद

Metro In Dino

Add DNA as a Preferred Source

Metro In Dino Teaser: मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino release) के मेकर्स ने आखिरकार इसका टीजर रिलीज कर दिया है. इसी के साथ फिल्म से सभी किरदारों का पहला लुक जारी हो गया है. इसी के साथ पहले गाने 'जमाना लागे' को भी जारी कर दिया गया है. यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस एक मिनट के टीजर ने तहलका मचा दिया. इसमें अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, नीना गुप्ता और सास्वत चटर्जी जैसे सितारों की झलक देखने को मिली है.

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म मेट्रो इन दिनों में कई बेहतरीन स्टार्स नजर आने वाले हैं. इसमें आदित्य रॉय कपूर से लेकर सारा अली खान के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पकंज त्रिपाछी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख नजर आएंगे. इसे लंबे समय पहले अनाउंस किया गया था, ऐसे में लोगों को इसकी झलक का इंतजार था जिसे आखिरकार रिलीज कर दिया गया है.

वीडियो की शुरुआत इन शब्दों से होती है 'शहर बदल गया है, और कहानियां भी बदल गई हैं.' वीडियो में सारा अली खान और आदित्य को ट्रेन स्टेशन पर एक दूसरे के बगल में खड़े दिखाया गया है. जहां अदित्य का किरदार पहाड़ों का आनंद लेता हुआ दिखाई देता है, वहीं सारा का किरदार अपने शहरी जीवन का आनंद लेता हुआ दिखाई देता है. अली फजल एक सिंगर के रोल में हैं जिसे फातिमा सना में अपना प्यार मिलता है. इसी के साथ नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी से लेकर अनुपम खेर का लुक भी देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: 'ग्राम चिकित्सालय' की स्क्रीनिंग पर कोंकणा-अमोल पराशर नजर आए साथ-साथ, हुआ रिलेशनशिप का सस्पेंस दूर!

फिल्म का पहला गाना जमाना लागे 28 मई को रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी पता लग गई है. ये 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पहले पार्ट की तरह इस फिल्म का भी म्यूजिक प्रीतम ने ही दिया है.

यहां देखें टीजर:

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement