Advertisement

Metro In Dino Box Office Collection Day 2: शनिवार को अनुराग बसु की फिल्म ने लगाई छलांग, दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई

अनुराग बसु (Anurag Basu) के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) ने अपने दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी बनाई है. फिल्म ने दूसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है.

Latest News
Metro In Dino Box Office Collection Day 2: शनिवार को अनुराग बसु की फिल्म ने लगाई छलांग, दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई

Metro in Dino

Add DNA as a Preferred Source

अनुराग बसु (Anurag Basu) के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) शुक्रवार 4 जुलाई को रिलीज हुई थी.मेट्रो इन दिनो, लाइफ इन ए मेट्रो (2007) (Life In A Metro) का सीक्वल है. फिल्म में अली फजल (Ali Fazal) , आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) , अनुपम खेर (Anupam Kher), नीना गुप्ता (Neena Gupta) , कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) , फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत फीकी रही है. लेकिन शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी के कलेक्शन पर. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो इन दिनों ने शनिवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन दोगुना उछला आया है. शुक्रवार को मूवी ने 3.50 करोड़ की कमाई की थी. इसके साथ ही दो दिन का कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, जिस तरह से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है  उस मुताबिक रविवार को मेट्रो इन दिनों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शनिवार को औसत ऑक्यूपेंसी 27.18 प्रतिशत रही, सुबह के वक्त 11.65 थी. दोपहर के वक्त ऑक्यूपेंसी 30य95 प्रतिशत थी और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 38.95 प्रतिशत थी.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino Box Office Collection Day 1: तारीफों के बाद भी धीमी रही अनुराग बसु की फिल्म की शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई

फिल्म पहले वीकेंड पर कर सकती है इतनी कमाई

मेट्रो इन दिनों अपने पहले सप्ताह में 15 से 17 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.हालांकि फिल्म के प्रमोशन के बाद भी इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं है. वहीं, सोमवार को देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वीक डेज में कितनी कमाई कर पाती है.

वहीं, अनुराग बसु इस मूवी के बाद कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा पर काम करेंगे. जिसका फिलहाल टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह आशिकी 3 हो सकती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement