बॉलीवुड
अनुराग बसु (Anurag Basu) के निर्देशन में बनी मेट्रो इन दिनो (Metro In Dino) को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं. हालांकि फिल्म ओपनिंग डे पर खास कलेक्शन नहीं कर पाई है.
अनुराग बसु (Anurag Basu) के निर्देशन में बनी मेट्रो इन दिनो (Metro In Dino) 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अनुपम खेर(Anupam Kher), नीना गुप्ता (Neena Gupta), कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma), पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), सारा अली खान (Sara Ali Khan), अली फजल (Ali Fazal) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) जैसे कलाकार नजर आए हैं. यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है. इस फिल्म को ज्यादातर दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं. हालांकि इसकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही है.
दरअसल, एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक मेट्रो इन दिनो ने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड साइंस फिक्शनल एक्शन थ्रिलर जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ से टकराई है. जिसमें स्कारलेट जोहानसन, महेरशला अली है और इसने शुक्रवार को भारत में 9 करोड़ का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें- Metro In Dino Review: उलझे रिश्ते, लेकिन खूबसूरत कहानी, जानें दर्शकों को कैसी लगी अनुराग बसु की फिल्म
बता दें कि मेट्रो इन दिनो अनुराग बसु की पॉपुलर फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की सीक्वल है. जिसमें धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के.के मेनन, शायनी आहूजा, इरफान खान कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत और शरमन जोशी अहम भूमिका में थे. इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया था. उन्होंने ही मेट्रो इन दिनों के लिए साउंडट्रैक भी तैयार किया है.
यह भी पढ़ें- आदित्य रॉय कपूर से लेकर सारा और पंकज त्रिपाठी तक, Metro In Dino के स्टार्स को कितनी मिली फीस, यहां जानें
फिल्म मेट्रो इन दिनो के बाद अनुराग बसु कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के साथ एक अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा पर काम कर रहे हैं. जो कि इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म का नाम अभी तक अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म का नाम आशिकी 3 हो सकता है, जो कि आशिकी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.