Advertisement

Merry Christmas Box office collection: फीकी पड़ी कटरीना और विजय की जोड़ी, कमाई की स्पीड हुई स्लो

Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की थ्रिलर फिल्म Merry Christmas 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे पर फिल्म को ठीक-ठाक शुरुआत मिली पर अब इसी कमाई कम होती जा रही है.

Latest News
Merry Christmas Box office collection: फीकी पड़ी कटरीना और विजय की जोड़ी, कमाई की स्पीड हुई स्लो

Merry Christmas 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) 12 जनवरी को बडे़ पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला पर बॉक्स ऑफिस (Merry Christmas box office collection) पर इसे लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई कम हो रही है और ये कलेक्शन के मामले में पिछड़ गई है.

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि 'मैरी क्रिसमस' बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई कर रही है. फिल्म के पहले दिन की कमाई भी कम रही. इसने ओपनिंग डे पर सिर्फ 2.55 करोड़ रुपए ही कमाए थे. वहीं दूसरे दिन इसने 3.50 करोड़ की कमाई की थी.

तीसरे दिन फिल्म ने 3.83 करोड़ की कमाई की, चौथे दिन इसकी कमाई 1.65 रही. वहीं पांचवे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. Sacnilk के आंकड़ों की मानें तो पांचवे दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 12.53 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: देख ली मैरी क्रिसमस? अब लें विजय सेतुपति की ये 8 बेस्ट परफॉर्मेंस फिल्मों का मजा, हो जाएंगे फैन 

इन फिल्मों के साथ हुई टक्कर

12 जनवरी को 'मैरी क्रिसमस' टक्कर साउथ की कई बड़ी फिल्मों से हुई जिसमें महेश बाबू की गुंटूर कारम, धनुष की कैप्टन मिलर, तेजा सज्जा की हनुमान और शिवकार्तिकेय की फिल्म अयलान शामिल हैं. इसमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के लिए स्ट्रगल कर रही हैं तो कई इसमें से धांसू कमाई कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Merry Christmas Review:रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर चढ़ा मैरी क्रिसमस का खुमार, फिल्म को बताया कटरीना की बेस्ट परफॉर्मेंस, पढ़ें रिएक्शन

इस ओटीटी पर देगी दस्तक

फिल्म की ओटीटी रिलीज हो लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर फाइनल नहीं किया गया है पर माना जा रहा है कि ये अगले महीने यानी फरवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement