Advertisement

Mere Husband Ki Biwi Trailer: 'लव ट्राएंगल नहीं, सर्कल' में फंसे अर्जुन कपूर, लोग बोले 'मौज आ गई'

Mere Husband Ki Biwi का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस क्लिप में Arjun Kapoor, Bhumi Pednekar और Rakul Preet Singh का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा.

Latest News
Mere Husband Ki Biwi Trailer: 'लव ट्राएंगल नहीं, सर्कल' में फंसे अर्जुन कपूर, लोग बोले 'मौज आ गई'

Mere Husband Ki Biwi

Add DNA as a Preferred Source

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) की पिछले दिनों काफी चर्चा थी. पोस्टर रिलीज करने के बाद मेकर्स ने इसका ट्रेलर (Mere Husband Ki Biwi Trailer) जारी कर दिया है. इसमें आपको फुल कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे अर्जुन कपूर अपने अतीत भूमि पेडनेकर और भविष्य रकुल प्रीत सिंह के बीच फंसे हुए हैं.

मेरे हसबैंड की बीवी के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. 3 मिनट, 11 सेकंड के इस वीडियो में कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं. फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार अंकुर को पता चलता है कि उनकी पूर्व पत्नी प्रभलीन, जिसका किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया है, उसे रेट्रोग्रेड एम्नेसिया है और वो 4-5 साल की बातें भूल चुकी है. अंकुर फिर बुरा फंसता क्योंकि उसने पहले ही रकुल प्रीत सिंह यानी अंतरा को प्रपोज कर दिया है. इसी के बाद से उनकी लाइफ में उथल-पुथल मच जाती है.

मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में प्यार, कलह और ड्रामा को दिखाया गया है. पूजा एंटरटेनमेंट बैनर के माध्यम से वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख की निर्मित ये फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यहां देखें ट्रेलर:

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor-Bhumi Pednekar दुर्घटना में बाल-बाल बचे, कर रहे थे इस फिल्म का गाना शूट

मुदस्सर अजीज इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर खेले खेल में और पति पत्नी और वो जैसी कई फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म के ट्रेलर को देख लोग रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. ऐसे में देखना ये होगा कि रिलीज के बाद ये कितनी कमाई कर पाती है. 

ये भी पढ़ें: The Lady killer के बाद फिर साथ दिखेंगे Arjun Kapoor और Bhumi Pednekar, इस फिल्म में करेंगे काम

इससे पहले अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर को फिल्म द लेडी किलर में देखा गया था. ये साल 2023 की डिजास्टर फिल्म थी. इस फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था और इसने सिर्फ 60 हजार की कमाई की थी. ये यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम हो रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement