Advertisement

चॉल में पैदा हुआ ये एक्टर, खाने को नहीं थे पैसे, फिर बना 90s का सुपरस्टार, आज है 150 करोड़ संपत्ति का मालिक

आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करेंगे, जो कि लंबे वक्त तक चॉल में रहे हैं और उनका बचपन गरीबी में बीता है. वहीं आज यह एक्टर 150 करोड़ संपत्ति का मालिक है.

Latest News
चॉल में पैदा हुआ ये एक्टर, खाने को नहीं थे पैसे, फिर बना 90s का सुपरस्टार, आज है 150 करोड़ संपत्ति का मालिक

90s Superstar

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. वहीं, आज हम एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि एक्टर्स का बेटा है. हालांकि उसके बाद भी इस एक्टर का बचपन गरीबी में बीता है और बड़े होने के बाद इस एक्टर को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है. लेकिन आज यह एक्टर इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहलाता है, जिसने अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाई है. 

1963 में एक्स एक्टर अरुण और सिंगर-एक्ट्रेस निर्मला देवी के घर जन्मे गोविंदा गरीबी में पले बढ़े. उनके माता पिता में से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाया था और परिवार फाइनेंशियली स्ट्रांग नहीं था. होम प्रोडक्शन के असफल होने के कारण गोविंदा के पिता ने सब कुछ खो दिया था, जिसके बाद उनका परिवार अपने कार्टर रोड बंगले से विरार रहने चला गया था, जहां पर गोविंदा का जन्म हुआ था. एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने देखा था कि उनकी मां के पास खाना खरीदने के लिए मुश्किल से पैसे होते थे और सर्वाइव करने के लिए किराने की दुकान से राशन उधार लेना पड़ता था. बता दें कि गोविंदा लंबे वक्त तक चॉल में पले बढ़े थे.


यह भी पढ़ें- Krushna Abhishek ने Govinda को लेकर किया खुलासा, Arti को दुल्हन के जोड़े में देख भर आईं थी मामा की आंखें


पहली ही फिल्म से गोविंदा को मिली सफलता

वहीं, 1980 के दशक में गोविंदा ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन की. उसके बाद उन्होंने नौकरियों की तलाश की, लेकिन वह असफल रहे. एक्टर ने स्वीकार किया था कि अंग्रेजी में कमजोर होने के कारण उन्हें नौकरी मिलने में मुश्किल हो रही थी. इन सभी के बाद एक्टर ने आखिर में फिल्मों में हाथ आजमाया. कई प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दिए, जिसमें से टीवी शो महाभारत भी शामिल था.  आखिरकार उन्हें अपनी पहली फिल्म लव 86 में अभिनय करने का मौका मिला, जो कि हिट रही और इससे उनके सफल करियर की शुरुआत हुई.


यह भी पढ़ें- भांजी आरती की शादी में Govinda ने खत्म की नाराजगी, नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे एक्टर, देखें वीडियो


90 के सुपरस्टार बने गोविंदा, है 150 करोड़ संपत्ति के मालिक

80 के दशक के अंत में गोविंदा ने कई हिट फिल्में दी, जिसने उन्हें बॉलीवुड का शानदार एक्टर बनाया. लेकिन 90 के दशक में कॉमेडी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इस दौरान उन्होंने राजा बाबू, कुली नंबर 1, दीवाना मस्ताना, दूल्हे राजा, बड़े मियां छोटे मियां और अनाड़ी नंबर जैसी कई हिट फिल्मों दी, जिससे वह बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गए. हालांकि इसके बाद कई फ्लॉप फिल्में भी दी, लेकिन साल 2006 से 2007 में भागम भाग और पार्टनर जैसी हिट फिल्मों के साथ करियर की दूसरी पारी शुरू की. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर आज 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement